कब आएगी शमी की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट, गेंदबाज ने दिया जवाब- जाना तेरी यादें मुझे सोने ही नहीं देती..
नई दिल्ली, 28 सितंबर: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे। टी20 वर्ल्ड कप अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए खेली जा रही इन सीरीजों से पहले टीम इंडिया को एक झटका तब लगा था जब शमी कोविड के शिकार हो गए थे। शमी को टी20 वर्ल्ड कप जाने वाली टीम में स्टैंडबॉय खिलाड़ियों में जगह दी गई है।

शमी की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट कब तक आएगी
सब लोग जानना चाहते हैं कि शमी की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट कब तक आएगी। इसका जवाब खुद शमी के पास भी नहीं है। लेकिन इतना तय है कि वे टी20 सीरीज नहीं खेलने जा रहे हैं। हालांकि 6 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के साथ ही टी20 सीरीज भी है जिसमें शमी को मैच प्रैक्टिस कराने का मौका है लेकिन यह सब उनकी पोस्ट कोविड फिटनेस तय करेगी।
बता दें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी अभियान है। इसके बाद टीम सीधा ऑस्ट्रेलिया जाएगी।

जाना तेरी यादें मुझे सोने ही नहीं देती
इसी बीच मोहम्मद शमी बेड पर लेटे-लेटे थक गए हैं और लोग उनसे पूछ रहे हैं कि कोविड नेगेटिव रिपोर्ट कब तक आएगी। शमी ने एक गाने की लाइन के जरिए इसका जवाब देने की कोशिश की है। उनका कहना है कि उनको नहीं पता कब आएगी।
शमी गाने जिस पर एक्टिंग कर रहे हैं वह इस प्रकार है-
जाना तेरी यादें मुझे सोने ही नहीं देती
लेटे लेटे इस बिस्तर पर कब हो जाता है सवेरा
मुझे नहीं पता है मुझ से मत पूछो ना ( ये अंतिम लाइन कोविड नेगेटिव रिपोर्ट कब आएगी पर है)
यहां देखें वीडियो-
बीसीसीआई ने एक सूत्र ने पीटीआई से नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया है कि, शमी कोविड-19 से रिकवर नहीं हो पाए हैं। उनको और समय चाहिए, और इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उमेश यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर जारी रहेंगे।
शमी ने भारतीय टीम के साथ तिरुवनंतपुम की यात्रा नहीं की है जहां पर आज पहला मुकाबला होने जा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही केरल में मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications