क्या हो गया अगर मोहम्मद शमी हैं टीम से बाहर? घरेलू क्रिकेट से छाप रहे धड़ाधड़ पैसा, हैरान कर देगी नेटवर्थ
Mohammed Shami Net Worth: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा में मोहम्मद शमी का नाम नहीं था। इससे कयास यही लगाए जा रहे हैं कि शायद आने वाले समय में भी शमी को इतनी जल्दी टीम में जगह नहीं मिलने वाली है। 35 वर्षीय शमी को अन्य गेंदबाजों से टक्कर मिल रही है।
हालांकि शमी अपना काम कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और वापसी के लिए प्रयास भी कर रहे हैं। इस साल आईपीएल अच्छा नहीं जाने के बाद उनको इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में भी जगह नहीं मिली। एशिया कप में भी वह बाहर थे और अब वनडे में भी नहीं हैं।

तीनो प्रारूप में टीम इंडिया से बाहर हो चुके इस तेज गेंदबाज ने कहा था कि मैं घरेलू क्रिकेट से वापसी करने का प्रयास करता रहूंगा। घरेलू क्रिकेट में भी शमी को अच्छी रकम मिलती है। अब रकम इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितने मैचों में हिस्सा लेते हैं।
घरेलू क्रिकेट में मैच फीस बढ़ाने के बाद रकम अच्छी हुई है। रणजी या अन्य रेड बॉल क्रिकेट मैचों के लिए बोर्ड की तरफ से सीनियर प्लेयर्स को 600000 रुपये तक प्रतिदिन के मिलते हैं। शमी ने टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में खेला है, ऐसे में उनके लिए इतनी रकम तो बनती है। हालांकि 40 और 50 हजार का ब्रेकेट भी है लेकिन टॉप कैटेगरी में हैं, इस वजह से उनको रकम भी इतनी ही मिलेगी। सैयद मुश्ताक अली जैसे टी20 टूर्नामेंट में एक मैच के लिए 30000 रुपये है।
Mohammed Shami की आय के सोर्स
- BCCI अनुबंध: 5 करोड़ सालाना (A कैटेगरी)
- टेस्ट मैच: 15 लाख प्रति मैच
- वनडे: 6 लाख प्रति मैच
- टी20 इंटरनेशनल मैच: 3 लाख प्रति मैच
- आईपीएल फीस: 10 करोड़ (2025)
Mohammed Shami नेटवर्थ
नेटवर्थ के मामले में मोहम्मद शमी किसी से कम नहीं हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ अभी के हिसाब से 65 करोड़ तक बताई जाती है। मैचों और आईपीएल के अलावा वह ब्रांड्स से भी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा उनके पास फ़ार्म हाउस, लग्जरी कारें आदि भी हैं। शमी अभी एक्टिव क्रिकेटर हैं, इस वजह से उनकी नेटवर्थ में वृद्धि होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications