मोहम्मद शमी रिकॉर्ड बुक में तहलका मचाने को तैयार, चैम्पियंस ट्रॉफी में कीर्तिमान से रच देंगे इतिहास

Mohammed Shami: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 20 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच के लिए अभ्यास में जुटी हुई है। टीम इंडिया में सीनियरों और युवाओं का मिश्रण है।

टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की अगुवाई मोहम्मद शमी करने वाले हैं। अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल हैं। मोहम्मद शमी ने 2023 में हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान धांसू गेंदबाजी करने में सफल रहे थे। उनके सामने बल्लेबाजों की धज्जियाँ उड़ गई थी।

mohammed shami

चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में शमी अगर धाकड़ गेंदबाजी करते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे। भारत के लिए कुछ ही गेंदबाज विशेष आंकड़े तक पहुँच पाए हैं और उनमें शमी का नाम भी दर्ज हो जाएगा। भारतीय टीम के ग्रुप में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।

Mohammed Shami इतिहास रचने के करीब

एकदिवसीय क्रिकेट में मोहम्मद शमी के नाम इस समय 197 विकेट हैं और वह 3 विकेट लेते ही 200 का आंकड़ा हासिल कर लेंगे। शमी इस कीर्तिमान तक पहुँचने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। ओवरलऑल लिस्ट में वह आठवें भारतीय होंगे।

Mohammed Shami होंगे खास क्लब में शामिल

शमी ने 103 मैचों की 102 पारियों में 197 विकेटों का आंकड़ा हासिल किया है। भारत के लिए 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में श्रीनाथ, अजित अगरकर, जहीर खान, कपिल देव आदि हैं। उनके अलावा स्पिनरों में अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रविन्द्र जडेजा ने भी यह खास उपलब्धि हासिल की है।

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले के नाम हैं, वह 334 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनके बाद श्रीनाथ का नाम है, उन्होंने 315 विकेट झटके हैं। अन्य कोई भारतीय 300 विकेटों का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाया।

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का मैच होने के बाद बहुप्रतीक्षित मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होना है, यह मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच राइवलरी देखने के लिए फैन्स उत्साहित रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+