Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: वापस आते ही इतिहास रचने को तैयार मोहम्मद शमी, 2 विकेट लेते ही होंगे दिग्गजों के क्लब में शामिल

Mohammed Shami: एक साल से ज्यादा समय के बाद मोहम्मद शमी की अंततः टीम इंडिया में वापसी हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके आने से निश्चित रूप से भारतीय टीम को मजबूती मिलने वाली है।

साल 2023 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए शमी एक साल से भी ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं लौट पाए थे। हालांकि फिटनेस हासिल करने के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट का सहारा लिया और सफलता भी मिली। फिटनेस के बाद सलेक्टर्स ने उनको वापस शामिल किया।

mohammed shami

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अहम है। टी20 सीरीज के इस पहले ही मैच में मोहम्मद शमी के पास एक इतिहास रचने का मौका है। वह गेंदबाजी में बड़ा काम कर सकते हैं।

शमी तीनों फॉर्मेट में सक्रिय

महज दो विकेट लेते ही वह बड़े नामों में शामिल हो जाएंगे। शमी इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में खेलते हैं। टेस्ट के 64 मैचों में शमी के नाम कुल 229 विकेट हैं। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 101 मैचों में 195 विकेट झटके हैं। टी20 में 23 मैच खेलकर उन्होंने 24 विकेट झटके हैं।

इतिहास रचने का सुनहरा मौका

कोलकाता टी20 में वह 2 विकेट लेते ही जहीर खान, अश्विन और अनिल कुंबले के धांसू क्लब में शामिल हो जाएँगे। इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके कुल 448 विकेट हैं। दो विकेट और हासिल करने पर यह आंकड़ा 450 हो जाएगा और कुछ ही भारतीयों ने इसे प्राप्त किया है। शमी ऐसा करने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

टॉप पर अनिल कुंबले का नाम

इस लिस्ट में टॉप नाम अनिल कुंबले का है। कुंबले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 953 विकेट अपने नाम किये हैं। उनके बाद अश्विन ने 765 विकेट झटके हैं। तीसरे स्थान पर हरभजन सिंह का नाम है। उन्होंने 707 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम किये हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट वाले टॉप गेंदबाज

  • अनिल कुंबले- 953 विकेट
  • अश्विन- 765 विकेट
  • हरभजन सिंह- 707 विकेट
  • कपिल देव- 687 विकेट
  • रविन्द्र जडेजा- 597 विकेट
  • जहीर खान- 597 विकेट
  • श्रीनाथ- 551 विकेट
  • मोहम्मद शमी- 448 विकेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+