'मैं उसे बहुत मिस करता हूं, मुझे मिलने से रोका जाता है...', हसीन जहां की वजह से टूटा मोहम्मद शमी का दिल
Mohammed Shami gets emotional: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं। मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी और पत्नी हसीन जहां को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह वह चाहकर भी अपनी बेटी से मिल नहीं सकते हैं।
बेटी से मिलने का नहीं मिल रहा मौका
मोहम्मद शमी क्रिकेट के मैदान से इन दिनों दूर हैं। चोट से रिकवरी करने में उन्हें कुछ समय और लगेगा। एक न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए मोहम्मद शमी ने बताया कि वह अपनी बेटी से नहीं मिल पाए हैं और इस बात का दुख उन्हें रहता है। मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग होने के बाद बेटी से मुलाकात करने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं।

इमोशनल हो गए मोहम्मद शमी
एक कार्यक्रम के दौरान जब मोहम्मद शमी से उनकी बेटी आइरा के बारे में पूछा गया तब वह बेहद भावुक हो गए। मोहम्मद शमी ने कहा कि मैं अपनी बेटी को बहुत मिस करता हूं। मैं उससे बात करने की काफी कोशिश करता हूं लेकिन उतना ही करता हूं जितनी मुझे इजाजत दी जाती है। बता दें कि मोहम्मद शमी को उनकी बेटी से मिलने के लिए रोका जाता है।
बेटी से नहीं मिलने दिया जाता है
शमी ने कि कहा कि उन्हें आज तक अपनी बेटी हसीन जहां से मिलने नहीं दिया है। वह चाहकर भी अपनी बेटी से नहीं मिल पाते हैं। मोहम्मद शमी ने बताया कि उनका कई बार मन करता है कि वह आइरा से मिलने जाए। लेकिन हसीन जहां उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं देती हैं और वह दुखी हो जाते हैं। अपनी बात कहते हुए मोहम्मद शमी बेहद इमोशनल नजर आए।
शमी पर लगे थे गंभीर आरोप
बता दें कि करीब 6 साल से मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। साल 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई बड़े आरोप लगाए थे। मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग से लेकर दूसरी औरतों के साथ संबंध होने तक की खबरें सामने आई थी। हालांकि, बीसीसीआई की जांच पड़ताल के बाद इन खबरों को गलत करार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications