Hasin Jahan आखिर किस पर लुटाती हैं अपनी जान? खुद शेयर की तस्वीर, फैंस ने दी भर-भरकर दुआएं
Hasin Jahan shares photos: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। । रील और फोटो सहित उनके पोस्ट फॉलोअर्स का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं। हाल ही में, हसीन जहान ने अपनी बेटी आयरा के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसने तुरंत ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया।
हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर (Hasin Jahan shares photos)
हसीन जहां ने बेटी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को क्वीन बताया है। जबकि उन्होंने अपनी बेटी को प्रिंसेस यानी राजकुमारी बताया है। हसीन जहां की इस तस्वीर पर फैंस भर-भरकर दुआएं देने का काम कर रहे हैं। वहीं कुछ फैन ने हसीन जहां को शमी के साथ चल रहे टकराव को भी खत्म करने का सुझाव दिया। मोहम्मद शमी अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था।

शमी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन उनके रिश्ते में काफ़ी उतार-चढ़ाव रहे। हसीन जहां ने 2018 में शमी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें शादी के बाद शमी का धोखा देने, नफरत करने और पत्नी को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप शामिल थे। हसीन ने दावा किया कि शमी ने अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाए और यह उसकी शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए एक बड़ा झटका था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना कराया।
मीडिया में आया था मामला
इन आरोपों के बाद मामला मीडिया में गूंजने लगा और हसीन जहां ने सार्वजनिक रूप से अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोला। हसीन का कहना था कि वह एक खुशहाल और सम्मानजनक शादी चाहती थीं, लेकिन शमी के धोखाधड़ी और निष्ठा की कमी के कारण उनके रिश्ते में दरार आ गई। इसके अलावा, हसीन जहां ने शमी के परिवार से भी अपनी परेशानियों के बारे में बातचीत की, लेकिन उनकी समस्याएं हल नहीं हो पाई।
शमी ने आरोपों को नकारा
वहीं, शमी ने इन आरोपों को सिरे से नकारा था और कहा था कि यह सारी बातें झूठ हैं। उन्होंने कहा कि हसीन जहां ने उनका नाम बदनाम करने के लिए यह सब किया। इस विवाद के बाद, हसीन जहां ने शमी से तलाक की अर्जी दी और उनके रिश्ते का अंत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications