'इज्जत और रुतबा खरीदने से नहीं मिलता, तुझे एक दिन....', मोहम्मद शमी पर फिर भड़की हसीन जहां
Mohammed Shami Ex-wife Hasin Jahan: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार रहा था। मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए कई मैच विनिंग स्पेल डालने में कामयाबी हासिल की थी। वर्ल्ड कप में तहलका मचाने वाले मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने एक बार फिर हमला बोला है।
शमी पर साधा निशाना: अपने ऑफीशियली इंस्टाग्राम अकाउंट पर हसीन जहां ने एक बार फिर से मोहम्मद शमी पर निशाना साधा है। शमी के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को अच्छा प्लेयर तो बताया लेकिन उनका यह भी कहना था कि वह पति और पिता के तौर पर कभी भी एक अच्छे इंसान नहीं थे।

लोगों ने मुझे बुरा समझा: हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि शमी अहमद तेरे बहुत काम की बात है ये प्रवचन, ध्यान से सुन और याद रखना। तूने खुद की गलतियों को छुपाने के लिए लाख-लाख रुपये खर्च कर दिए। मीडिया माफिया हायर किया। दलाल और बिकाऊ न्यूज चैनल खरीदी, पुलिस खरीद, कितने लोग तेरे साथ खड़े हुए, तू फर्जी बेचारा बन गया। लोगों ने मुझे बुरा समझा मेरे क्या बिगर गया?
शमी को लगाई फटकार: हसीन जहां ने आगे लिखा कि लोगों ने तुझे बेचारा समझा। इससे तेरा क्या फायदा हुआ? इज़्ज़त और रुतबा खरीदने से नहीं बनती है, जो होती है वही रहती है। कोई फ़ायदा नहीं हुआ तुझे, लोगों का कोई भरोसा नहीं है। हसीन जहां के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।
शमी को हुआ था प्यार: बता दें कि साल 2012 में पहली बार मोहम्मद शमी और हसीन जहां की मुलाकात हुई थी। हसीन जहां को देखते ही मोहम्मद शमी को उनसे प्यार हो गया था। हंसी जहां उन दिनों आईपीएल में केकेआर की टीम के लिए चीयर मॉडल के तौर पर काम कर रही थी। दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 6 जून 2014 को मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications