'मेरे नसीब में भी यही जज मिले इंसाफ करने वाला...', शमी को फिर हसीन जहां ने कही ऐसी बात, फैंस भी हो गए हैरान
Hasin Jahan Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हुईं उनकी पत्नी हसीन जहां अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्रिकेटर पर तंज करते रहती हैं। पिछले कुछ महीनों में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई तंज भरे पोस्ट और कमेंट कर चुकी हैं।
इस बार उन्होंने मोहम्मद शमी का बिना नाम लिए, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा लिखा है, जिसको पढ़ने के बाद शमी के फैंस भड़कगए हैं। शमी के फैंस ने कमेंट में ही हसीन जहां को आईना दिखा दिया है।

असल में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की उस खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें उन्हें चेक बाउंस मामले में जामनगर कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें चेक के अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है।
'या अल्लाह मेरे नसीब में भी यही जज मिले...'
इस खबर को शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा, ''या अल्लाह मेरे नसीब में भी यही जज मिले इंसाफ करने वाला आमीन।'' गौरतलब है कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी के तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। हसीन जहां ने ये पोस्ट मोहम्मद शमी के संदर्भ में ही की है।
भड़के मोहम्मद शमी के फैंस
इस पोस्ट पर कमेंट कर कई यूजर्स ने हसीन जहां की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, ''जरूर मिलेगा..... जितना आजतक लूटा है भाईजान से, उससे चार गुना शमी को लौटाना होगा। कुछ ऐसा ही फैसला देने वाला जज आएगा, देखना।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''तुम कहीं की नहीं रहोगे इंशाल्लाह।'' एक यूजर ने लिखा, ''वो शमी भाई है, उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा मैडम।''
मोहम्मद शमी और हसनी जहां के रिश्ते के बारे में, जानें?
मोहम्मद शमी और हसनी जहां की लव मैरिज हुई थी। मोहम्मद शमी और हसनी जहां ने 2014 में शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जो हसीन जहां से साथ रहती है। मोहम्मद शमी और हसनी जहां का तलाक केस चल रहा है। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मैच फिक्सिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोहम्मद शमी और हसनी जहां की मुलाकात 2011 में हुई थी। उस वक्त हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम की चीयरलीडर थीं। दोनों की लव स्टोरी यहीं से शुरू हुई थी और शादी तक बात पहुंच गई। हालांकि शादी के 4 साल बाद ही 2018 में दोनों के रिश्ते खराब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications