'किसी भी मर्द के सामने रोना मत वरना...', तलाक को लेकर मोहम्मद शमी की 'पत्नी' हसीन जहां का छलका दर्द

Hasin Jahan News: भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Cricketer Mohammed Shami ) वनडे वर्ल्ड कप-2023 के बाद से अपने जबरदस्त फॉर्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मोहम्मद शमी के साथ-साथ उनकी अलग हुईं पत्नी हसीन जहां भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। वर्ल्ड कप मैच के दौरान और उसके बाद लगातार वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होकर पोस्ट, वीडियो और रील शेयर कर रही हैं। अब हसीन जहां ने तलाक और रिलेशनशिप में अलग होने पर अपना रिएक्शन दिया है।

हसीन जहां ने इस पोस्ट के जरिए शमी पर तंज कसा है। हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ये इशारा शमी की ओर ही है। हसीन जहां ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला तलाक होने या अलग होने पर महिलाओं का क्या स्टैंड होना चाहिए, इसपर बात कर रही है। हसीन जहां ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि वह भी हर महिलाओं से ऐसा ही कहती हैं।

Mohammed Shami Hasin Jahan

हसीन जहां ने लिखा, 'मैं भी सारी औरतों से कहती हूं कि खुद की लड़ाई, खुद लड़ो। सब्र करो, बर्दाश्त करो, लेकिन किसी भी मर्द के सामने दुखड़ा मत रोना, सिर्फ अल्लाह के सिवा।'

हसीन जहां ने आगे लिखा, 'ये समाज औरतों के लिए बहुत-बहुत बहुत ही गंदा है। मैंने ऐसी ही 2 औरतों की जिंदगी को सेफ किया है, बेशक करने वाले तो अल्लाह ही हैं। 2 औरतों की इज्जत लूट कर, 2 मर्द छोड़ने वाले थे, फिर मैंने दोनों का निकाह करवाया और आज दोनों कपल बच्चों के साथ जी रहे हैं।'

2018 में शमी और हसीन जहां हो गए थे अलग

मोहम्मद शमी 2018 में अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। हसीन जहां ने शमी ने पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार का आरोप लगाया था। घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मोहम्मद शमी और हसीन जहां एक कड़वी कानूनी लड़ाई में उलझ गए हैं। शमी और हसीन जहां का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है।

हसीन जहां ने दावा किया था कि जब भी मोहम्मद शमी और उनका परिवार उत्तर प्रदेश में उनके गृहनगर जाता था तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। हालांकि, शमी ने हमेशा हसीन जहां के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

इस साल सितंबर 2023 में विश्व कप शुरू होने से पहले, शमी कोलकाता की एक स्थानीय अदालत में पेश हुए थे और 2019 में हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले में उन्हें जमानत मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+