'अल्लाह जाने सच्चाई क्या है...', शमी की 'पत्नी' हसीन जहां ने अब जडेजा और रिवाबा को लेकर कही ऐसी बात
Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर कोई-न-कोई पोस्ट ऐसा करती हैं, जिसको लेकर वह ट्रोल होती हैं। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑलराउंडर क्रिकेटर और CSK के खिलाड़ रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को लेकर अब पोस्ट किया है।

हसीन जहां ने रवींद्र जेडजा के खेल और क्रिकेट को लेकर पोस्ट नहीं किया है बल्कि उन्होंने जडेजा के पसर्नल लाइफ पर कमेंट किया है। अपने पोस्ट में हसीन जहां ने जेडजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) पर भी लिखा है। ये पोस्ट हसीन जहां ने आईपीएल-2024 के दौरान किया है।
हसीन जहां ने रवींद्र जडेजा और रिवाबा को लेकर क्या कहा?
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर लिखा,
''अल्लाह जाने सच्चाई क्या है लेकिन पति पत्नी के साथ है तो, दुनिया पति को ही गलत कहेगी। अल्लाह ना हो कि ऐसा हो, लेकिन अगर बीवी (रिवाबा), जडेजा और ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर कोई बयान दे देती या कानूनी कदम उठाती तो दुनिया उनकी बीवी को ही गलत कहती। समाज में इतनी घटिया मानसिकता के लोग हैं कि औरतों को ही हर हाल में बदनाम करेगा।''
हसीन जहां ने आगे लिखा, ''औरतों से पैदा होकर लोग, औरत के आंचल तले पलता है...जबतक जीता है औरतों से सेवा कराते हैं और औरतों के ...को सोचकर मर जाते हैं और पागलों की तरह पूरी उम्र औरत पर ही भौंकते हैं।''
रविंद्र जडेजा के पिता ने रिवाब पर लगाए थे घर तोड़ने के आरोप
बता दें कि फरवरी 2024 में रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जाडेजा ने अपनी बहु रिवाबा और बेटे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अनिरुद्ध सिंह जाडेजा ने कहा था कि रिवाबा ने उनके बेटे को घर परिवार से अलग कर दिया है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि रिवाबा जडेजा के पैसों को मैनेज करती है।

अनिरुद्ध सिंह ने परिवार में दरार पैदा करने के लिए रिवाबा को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि रिवाबा ने शादी के कुछ दिनों बाद ही हमारा घर तोड़ दिया। इसके बाद जडेजा ने सफाई देते हुए पिता के आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया है।

जानिए मोहम्मद शमी और हसीन जहां के रिश्ते के बारे में?
हसीन जहां पेश से एक मॉडल हैं। मोहम्मद शमी और उनकी मुलाकात आईपीएल के मैच के दौरान हुई थी। मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 6 जून 2014 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, जो हसीन जहां के साथ रहती है।
शादी के कुछ सालों बाद ही हसीन जहां और मोहम्मद शमी का रिश्ता बिगड़ गया था। मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने घरेलू हिंसा, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था। दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications