मोहसिन खान को मोहम्मद शमी ने क्या दी सलाह, दोनों बॉलर के कोच एक ही हैं

नई दिल्ली, 2 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन से बेहद ही प्रभावित किया। उन्होंने 16 रन देकर चार विकेट लिए और टीम के मैच जीतने में अहम किरदार अदा किया। उन्होंने डेविड वार्नर, ऋषभ पंत, रॉवमैन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े हिटरों के विकेट हासिल किए।

Mohammed Shami and Mohsin Khan have same coach, former gave this advice to later

इस प्रदर्शन के बाद मोहसिन के कोच ने बताया कि उनका चेला तब काफी परेशान हो गया था जब आईपीएल में तीन साल पहले उसको किसी ने भी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग में नहीं खिलाया। हालांकि कोच ने मोहसिन को सलाह दी कि वह जहीर खान से सलाह लेता रहे और वहां लसिथ मलिंगा भी मौजूद थे।

मोहसिन के कोच ने बताया कि वह कभी भी बॉलर नहीं बनना चाहता था, लेकिन उसकी कद-काठी गेंदबाज वाली थी। इसलिए उसको बॉलर के तौर पर ढलने के लिए कहा गया।

Mohammed Shami

इंडियन एक्सप्रेस ने कोच बदरुद्दीन के हवाले से कहा वह शुरू में इस पर नहीं माना लेकिन मैंने कहा कि अगर वह हाई लेवल पर क्रिकेट खेलना चाहता है तो वह एक गेंदबाज के तौर पर ही ऐसा कर सकता है। बैटिंग साइड में करते रहो। लेकिन वह कभी गंभीर नहीं था। उसने अंडर 16 और 19 में उत्तर प्रदेश के लिए खेला और तीन मैचों में 27 विकेट लिए लेकिन तब वह टेनिस बॉल क्रिकेट से प्यार करने लगा था।

Recommended Video

    IPL 2022: SRH को लगे बड़े झटके,चोटिल हुए स्टार खिलाड़ी, कोच ने दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी

    खास बात यह है कि ये वही बदरुद्दीन हैं जिन्होंने मोहम्मद शमी को भी कोचिंग दी हुई है। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि मोहसिन इस उम्र में शमी के उस समय की तुलना में बेहतर बॉलर हैं और उसको लगातार हार्ड वर्क करके आगे बढ़ते रहना चाहिए।

    कोच ने कहा कि, शमी ने मुझे बताया है कि मोहसिन मुझसे बेहतर बॉलर है लेकिन उसको अभी और फोकस करने की जरूरत है। मैं उनको लॉकडाउन के दौरान कॉल किया था और कहा था जितना शमी से सीख सकता है सीख ले। उसके बाद चीजे बदल चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+