सिराज ने मैदान पर फिर किया बवाल, अंपायर ने दी चेतावनी, लॉर्ड्स टेस्ट में हुई गर्मागर्मी
IND vs ENG: मोहम्मद सिराज गेंदबाजी अच्छी करते हैं लेकिन मैदान पर माहौल गर्म होने में भी उनका हाथ रहता है। सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन भी कुछ वही किया है। सिराज ने चौथे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई। इस दौरान उनका अग्रेशन देखने को मिला है।
इंग्लिश बल्लेबाज बेन डुकेट की तरफ से एक धांसू शॉट देखने को मिला है। इस शॉट के बाद बुमराह ने कैच कर लिया और भारत को एक सफलता मिल गई। यहां से सिराज ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। हर बार की तरह इसमें तीखापन देखने को मिला था।

सिराज खुद को काबू में नहीं रख पाए और उनका कंधा बेन डुकेट से जाकर टकरा गया। इसके बाद अंपायर को इस मामले में सामने आना पड़ा। सिराज को अंपायर की तरफ से एक चेतावनी भी मिली कि आप ऐसा नहीं कर सकते। दूर रहकर जी जश्न मनाना चाहिए।
सिराज मैदान पर अपने अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं, वह हर मुकाबले में किसी न किसी तरह से अपना रौद्र रूप दिखा ही देते हैं। हालांकि कई बार बल्लेबाज इसको दिल पर ले लेते हैं और उनकी धुनाई शुरू कर देते हैं। सिराज का इकोनमो रेट भी ज्यादा रहता है।
भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज में अभी मामला बराबरी का चल रहा है। दोनों टीमों की बैटिंग यूनिट में रनों की भरमार देखने को मिली है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 387 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 रनों का स्कोर हासिल किया।
चौथे दिन के पहले सेशन में भारत ने इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इनमें जैक क्रॉली, बेन डुकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लंच एक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 98 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications