'जब भगवान ने सब कुछ दिया था तो कदर नहीं थी अब', क्या मोहम्मद शमी से अलग होकर पछता रही हैं हसीन जहां?

Hasin Jahan share photo: भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। कुछ महीने पहले मोहम्मद शमी अपनी बेटी आयरा से लंबे समय बाद मुलाकात की और शॉपिंग के लिए गए। मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर अपनी बेटी के साथ हुई एक भावनात्मक मुलाकात भी शेयर की। जिस पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए।

हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर (Hasin Jahan share photo)

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। जिस पर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब भगवान ने सब कुछ दिया था तो कदर नही थी अब पछता कर क्या फायदा? फैन के इस कमेंट से पता चलता है कि शायद हसीन जहां मोहम्मद शमी से अलग होने के बाद खुश नहीं हैं और वह उनकी लाइफ में वापस आना चाहती हैं।

Hasin Jahan 1

बेटी से बेहद प्यार करते हैं शमी

मोहम्मद शमी ने अपने फोन के वालपेपर में अपनी बेटी की तस्वीर सेव कर रखी है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद मोहम्मद शमी ने अपने फोन का वालपेपर दिखाया था। शमी ने अपनी बेटी आयरा की तस्वीर अपने फोन में रखी थी। जो यह बताता है कि मोहम्मद शमी अपनी बेटी को काफी मिस करते हैं, इसलिए वह अपनी बेटी को दिल के करीब रखते हैं।

शमी पर हसीन जहां ने लगाए थे कई आरोप

मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच का विवाद पहली बार साल 2018 में सामने आया था। जब हसीन जहां ने शमी पर शादी से बाहर संबंध बनाने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस मामले में कानूनी लड़ाई शुरू हुई, जो मीडिया में सुर्खियों में रही। हालांकि, इस विवाद के बाद शमी ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि वे बेवजह बदनाम किए जा रहे हैं। हसीन जहां इसके बाद भी लगतार शमी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+