निकोलस पूरन का धमाका: 137 रनों की पारी से MI New York को जिताया खिताब, बेटी को उठाकर मनाया जश्न
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन फ्रेंचाइंजी क्रिकेट के एक सुपरस्टार हैं। उन्होंने एक बार फिर यहां अपना दमखदम दिखाते हुए एमआई न्यूयॉर्क की टीम को मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन में विजेता बना दिया है। पूरन इस टीम के कप्तान हैं।
रविवार को उनकी टीम ने अपने कप्तान का चमत्कार तब देखा, जब पूरन ने सिएटल आर्कास के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अकेले दम पर मैच जिताने वाली 55 गेंदों पर नाबाद 137 रनों की पारी खेली।

इस पारी में 10 चौके और 13 छक्के लगे। पूरन की आतिशी के बाद दर्शकों को बेहद प्यार पल देखने के लिए तब मिला, तब मैच पूरा करने के बाद कप्तान अपनी पत्नी के पास गए और अपनी फूल सी प्यारी बेटी को खिलाने लगे।
पूरन ने छोटी सी बेटी को हवा में उठा लिया और उसको दुलारकर अपनी पारी और टीम की जीत का जश्न मनाया। इसकी वीडियो यहां पर देखी जा सकती है-
पूरन और उनकी पत्नी को इस साल की शुरुआत में बेटी हुई थी। दोनों ही बचपन के दोस्त रहे हैं, फिर इन्होंने 2021 में शादी कर ली थी।
मैच की बात करें तो पूरन ने इस टूर्नामेंट में 16 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए कमाल किया। इसके बाद सीजन का दूसरा शतक लगाया और अपनी टीम को जीत भी दिलाई।
And they lived happily ever after! 🥰🥹🏆
(we pretty much can’t stop saying 𝒂𝒘𝒘𝒘𝒘𝒘𝒘 right now)#OneFamily #MINewYork #MajorLeagueCricket | @nicholas_47 pic.twitter.com/cRgn2522ie
— MI New York (@MINYCricket) July 31, 2023
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने कराई युवा बल्लेबाजों को गेंदबाजी, VIDEO में देखिए प्रीमियर गेंदबाज की बॉलिंग की धार
वैसे तो एमआई न्यूयॉर्क टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड हैं, लेकिन उनकी चोट के चलते पूरन को प्लेऑफ स्टेज से कप्तानी करने का मौका मिला, उन्होंने टीम को लगातार तीन मैचों में जीत दिलाई।
पूरन इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में रहे, उन्होंने एक शतक, दो अर्धशतक समेत अपनी बैटिंग का नजारा पेश किया। फाइनल में खेली गई उनकी पारी टी20 के इतिहास में बेस्ट खिताबी पारी में एक है।
निकोलस पूरन ने 64.66 के औसत और 167.24 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाकर टॉप रन-स्कोरर के रूप में एक बढ़िया सीजन समाप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications