23 साल का 'राज' पूरा हुआ, मिताली के संन्यास पर ऐसे आए सोशल मीडिया रिएक्शन
नई दिल्ली, 8 जून: भारत की दिग्गज महिला क्रिकेट मिताली राज ने अपने शानदार क्रिकेट करियर को विदाई दे दी है। उन्होंने ट्विटर पर खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। मिताली राज 39 साल की हैं।
Recommended Video

मिताली राज को भारत में महिला क्रिकेट को पहचान देने वाली हस्ती माना जाता है। उनके जीवन के ऊपर एक फिल्म भी बन रही है जिसका नाम है 'शाबास मिठू'। मिताली के फैंस को एक बात का अफसोस रह गया है कि उनकी दिग्गज कप्तान किसी मैच के साथ विदाई नहीं ले पाईं।
स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने ट्विटर पर लिखा है- एक ऐसी स्टार जिसका राज पूरा हुआ, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरणा दी, उन्होंने अपनी पारी घोषित कर दी।
केकेआर ने भी मिताली राज को स्टार बताते हुए कहा है कि 23 साल का सुनहरा करियर पूरा हुआ।
विजडन इंडिया ने भारतीय महिला क्रिकेट में मिताली राज के योगदान पर उनको धन्यवाद दिया है।
भारत आर्मी ने भी मिताली राज को पूरा सपोर्ट किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने मिताली राज को सर्वकालिक महानतम कहा है।
मुंबई इंडियंस की प्रतिक्रिया इस प्रकार रही। तो वहीं, सोशल मीडिया पर मिताली राज की बचपन की फोटो भी शेयर की गई।
मिताली की उपलब्धियों पर एक झलक यहां देख सकते हैं-
यह खेल में सबसे प्रसिद्ध करियर में से एक रहा है, जिसके दौरान राज ने 12 टेस्ट, 232 एकदिवसीय और 89 टी 20 आई खेले और इस साल की शुरुआत में 50 ओवर के विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच उनकी आखिरी साबित हुआ। जिसे भारत तीन विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
राज ने वनडे प्रारूप में 64 अर्धशतक लगाए। उन्होंने 50.68 की औसत से सात शतकों सहित 7805 रन बनाए। टेस्ट में, उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतकों के साथ 43.68 की औसत से 699 रन बनाए। और टी20ई में राज ने 37.52 के औसत से 17 अर्धशतक और 97 नाबाद के उच्च स्कोर के साथ 2364 रन बनाए।
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि 23 साल तक देश के लिए एक सपने सरीखा रहा है। आप भारत में महिला क्रिकेट के लिए खंबे की तरह रहीं और कई युवा लड़कियों को तराशा।
किसी भी बल्लेबाज ने महिला एकदिवसीय मैचों में 7805 से अधिक रन नहीं बनाए। वह महिलाओं के एकदिवसीय मैचों में लगातार सात अर्द्धशतक बनाने वाली पहली महिला थीं।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट किया है।












Click it and Unblock the Notifications