IPL में एक बार फिर कहर बरपाने की तैयारी में Mitchell Starc, टूर्नामेंट में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 में वापसी का ऐलान कर दिया है। स्टार्क ने आगामी सीजन के लिए नीलामी में अपना नाम रखने का निर्णय लिया है। तेज गेंदबाज के 2015 के बाद पहली बार आईपीएल में शामिल होने की संभावना है।
स्टार्क ने कई मौकों पर राष्ट्रीय टीम को दी प्राथमिकता
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अक्सर आईपीएल में भाग लेने के बजाय राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता दी है। स्टार्क ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए दो सीजन खेले हैं, जिनमें से आखिरी सीजन 2015 में था। स्टार्क को लगता है कि अगले साल जून में टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलना काफी फायदेमंद साबित होगा।

स्टार्क ने आईपीएल 2024 में शामिल होने की बताई वजह
स्टार्क ने 'विलो टॉक' क्रिकेट पॉडकास्ट से बातचीत के दौरान बताया कि, ''मैं निश्चित रूप से (अगले) वापस जा रहा हूं।मुझे आईपीएल में खेले हुए आठ साल हो गए हैं। मैं निश्चित तौर पर अगले साल वापसी करना चाहूंगा।' स्टार्क ने कहा कि,'कई अन्य चीजों के अलावा यह टूर्नामेंट आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'इसलिए यह देखने का अच्छा मौका है कि क्या किसी को टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में दिलचस्पी है। इसके अलावा इस साल की सर्दियों की तुलना में अगले साल की सर्दियों में हम कम मैच खेलेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि यह अपना नाम शामिल करने का सबसे अच्छा मौका है।'
वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिया ये बयान
वर्ल्ड कप 2023 को लेकर उन्होंने कहा कि वह किसी भी चीज को लेकर बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते हैं, लेकिन भारत में 50 ओवर के विश्व कप (अक्टूबर-नवंबर) में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications