IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क नीलामी से एक दिन पहले बिके, 18.50 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा

IPL Auction 2024: आईपीएल नीलामी में महज एक दिन का समय बचा है। इस बार दुबई में ऑक्शन होना है। सभी टीमों को मिलाकर कुल 77 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट खाली है। ऐसे में बड़े नामों के ऊपर राशि भी बड़ी ही खर्च होनी है। कई रिलीज किये गए खिलाड़ी फिर से नीलामी पूल में आ गए हैं।

इस बीच एक अहम खबर सामने आई है। मिचेल स्टार्क 18 करोड़ से भी ज्यादा राशि में बिक गए हैं। सोचकर हैरानी हो सकती है लेकिन ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। मिचेल स्टार्क को आईपीएल की आरसीबी ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि में खरीदा है।

mitchell starc

यह जानना अहम है कि नीलामी में एक दिन बचा है, तो स्टार्क अभी से कैसे बिके। यह हुआ है लेकिन जियो सिनेमा की मोक नीलामी में हुआ है। आरसीबी की तरफ से उनके ऊपर बड़ी बोली लगी है। स्टार्क के अलावा भी अन्य तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके ऊपर मोक ऑक्शन में बड़ी बोली लगी।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी के ऊपर 18 करोड़ की बिली गुजरात टाइटंस ने लगाई। पैट कमिंस एक ऊपर 17 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाई गई, उनको हैदराबाद ने खरीदा। उनके अलावा हैरी ब्रूक को 9 करोड़ 50 लाख में गुजरात ने खरीदा और हसारंगा को 8 करोड़ 50 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

हालांकि यह सिरद मोक ऑक्शन था लेकिन जिन खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई गई है, उनको काफी ज्यादा राशि मिलने के आसार हैं। कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया गया हैं, ये सभी खिलाड़ी अब वपस नीलामी पूल में आए हैं और जोरदार बोड वॉर देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+