टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उमेश यादव खेलेंगे अब अंग्रेजों की टीम से, कॉन्ट्रैक्ट हुआ साइन

लंदन, जुलाई 11। भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल, सोमवार को काउंटी क्रिकेट क्लब मिडलसेक्स की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई कि उमेश यादव के साथ उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके बाद वो काउंटी चैंपियनशिप के साथ-साथ रॉयल लंदन कप में भी मिडलसेक्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

वीजा में देरी के कारण लंदन देर से पहुंचेंगे उमेश

वीजा में देरी के कारण लंदन देर से पहुंचेंगे उमेश

मिडलसेक्स की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उमेश यादव को पिछले सप्ताह ही टीम के साथ जुड़ना था और वार्सेस्टशायर के खिलाफ मैच में खेलना भी था, लेकिन उनकी वीजा मंजूर नहीं होने के कारण उनके लंदन पहुंचने में देरी हुई है, लेकिन सोमवार को उमेश यादव के वीजा को मंजूरी दे दी गई, जिसके बाद अब वो मिडलसेक्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि उमेश यादव मिडलसेक्स के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए दोनों तरह के मुकाबलों में खेलते हुए नजर आएंगे।

उमेश यादव के पास है अनुभव का खजाना

उमेश यादव के पास है अनुभव का खजाना

आपको बता दें कि 34 साल के उमेश यादव के पास अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का बहुत अनुभव है। वो भारत के लिए 134 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 52 टेस्ट, 77 वनडे और 7 टी20 मुकाबले शामिल हैं। उमेश यादव ने भारत के लिए खेलते हुए 273 विकेट अपने नाम किए हैं। खेलों के तीनों फॉर्मेट में मिलाकर उमेश यादव ने 650 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2018 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए उमेश यादव ने 88 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मिडलसेक्स के अधिकारी ने की उमेश की तारीफ

मिडलसेक्स के अधिकारी ने की उमेश की तारीफ

उमेश यादव को मिडलसेक्स क्रिकेट क्लब में शामिल करने की घोषणा करते हुए एलन कोलमैन ने कहा है, "हमेशा से हमारा इरादा था कि पूरे सीजन में हमारे साथ एक विदेशी इंटरनेशनल गेंदबाज हो, जब से पाकिस्तानी गेंदबाजी शाहीन अफरीदी पाकिस्तान वापस लौटे हैं, तभी से हम उनकी जगह एक अच्छे गेंदबाज को तलाश रहे थे। उमेश यादव के पास काफी अनुभव है, उन्होंने खुद को इंटरनेशनल गेंदबाज के रूप में साबित भी किया है। वह चैंपियनशिप कैंपेन के बाद रॉयल लंदन कप में भी टीम के लिए खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+