भारत में मिली शर्मनाक हार से अभी भी सदमें में पाकिस्तान? मिकी आर्थर ने अहमदाबाद को लेकर दिया बड़ा बयान
ICC World Cup: पाकिस्तान के पूर्व टीम निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया कि अहमदाबाद में भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच उनके कार्यकाल के दौरान सबसे कठिन पलों में से एक था, क्योंकि उन्होंने प्रतिकूल माहौल में टीम का नेतृत्व किया था। अपने ताजा बयान में आर्थर ने फिर से भारत पर बड़ा आरोप लगाया है।
दरअसल, पिछले साल वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहने के बाद आर्थर अपने पद से हट गए थे और उनकी जगह पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को टीम निदेशक नियुक्त किया गया।
आर्थर ने 'विजडन' से बातचीत में कहा कि, 'पाकिस्तान को कोई सपोर्ट न मिलना बेहद कठिन था। एक चीज जो वास्तव में पाकिस्तान टीम को प्रेरित करती है वह है मैदानों और होटलों में उन्हें मिलने वाला अविश्वसनीय सपोर्ट। यहां हमारे पास ऐसा कभी नहीं था, और विश्व कप में यह काफी कठिन था, खासकर खिलाड़ियों के लिए।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि अहमदाबाद में यह एक कठिन और शत्रुतापूर्ण माहौल था। लेकिन हम इसकी उम्मीद कर रहे थे, और उनके श्रेय के लिए हमारे खिलाड़ियों ने कभी भी विलाप नहीं किया या एक बार भी शिकायत नहीं की। उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया- फिर भी यह अंततः प्रेरणा में भूमिका निभाता है, जब आप अपने आसपास उस सपोर्ट को देख या सुन नहीं सकते।'
निराशाजनक रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन
पाकिस्तान का विश्व कप अभियान हमेशा की तरह उनके लिए निराशाजनक रहा। जिसमें ड्रेसिंग रूम में कलह और तत्कालीन कप्तान बाबर आजम की व्हाट्सएप बातचीत लीक होने की खबरें भी शामिल थीं। हालांकि, आर्थर ने दावा किया कि सभी बाहरी हंगामे का टीम पर बहुत कम प्रभाव पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications