'देश से ज्यादा पैसों से है प्यार, इसलिए करते हैं ऐसा काम', पूर्व कोच ने खोली पाकिस्तानी खिलाड़ियों की पोल
Mickey Arthur on Pakistan Cricket Team: पिछले साल पाकिस्तान की टीम भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलने आई हुई थी। भारतीय सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पाकिस्तान का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा। वर्ल्ड कप में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में कई तरह के बदलाव देखने को मिले।
पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी पाकिस्तान का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचो की सीरीज खेलने गई और वहां 3-0 से उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज को भी टीम 1-4 से हार गई।

मिकी ऑथर का बयान आया सामने
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच मिकी ऑथर ने अब टीम के खिलाड़ियों को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। ऑथर ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिए खेलना शुरू कर दें तो उनके लिए यह सही रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में काफी टैलेंट है लेकिन मैनेजमेंट से उस तरह का सहयोग नहीं मिलता।
काफी टैलेंट है इसके बावजूद भी...
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए मिकी ऑथर ने कहा कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को फॉलो करता हूं और करता रहूंगा। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मेरा जोश और जुनून अब कम हो गया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी और वहां का क्रिकेट बहुत ही निराशाजनक स्थिति में है। वहां काफी टैलेंट है, इसके बावजूद भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन साधारण ही रहा है।
खुद के बारे में अधिक सोचते हैं खिलाड़ी
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ी खुद के बारे में अधिक सोचते हैं। अगर उन्हें टीम में जगह नहीं मिलती है तो वह दूसरे लीग की कॉन्ट्रैक्ट पाने को बेताब होते हैं। दूसरे लीग में पैसा मिलता है। इसलिए वह वहां जाना सही समझते हैं। जब खिलाड़ियों के अंदर असुरक्षा पैदा होती है तो खिलाड़ी अपनी टीम की जगह अपने लिए खेलना शुरू कर देते हैं। क्योंकि वह अगले दौरे और अपने अगले कांट्रैक्ट के बारे में सोचते हैं। यह स्थिति पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद खतरनाक है।












Click it and Unblock the Notifications