IND vs ENG: बेन स्टोक्स या हार्दिक नहीं! इंग्लैंड के दिग्गज ने इसे चुना 'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर'

India vs England, 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हैदराबाद में चल रहे टेस्ट मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है। पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में इंग्लैंड को आउट करने के लिए जडेजा ने तीन विकेट लिए और इस ऑलराउंडर ने पहले दिन का अंत शानदार अर्धशतक के साथ किया।

वॉन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर से काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि वह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं।

Indian cricket team

रविंद्र जडेजा सीरीज़ के पहले ही मुकाबले में अंग्रेज़ों के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। जडेजा ने बॉलिंग और बैटिंग- दोनों में ही कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में जडेजा ने एक पारी में पहले तीन विकेट चटकाए। इसके बाद 180 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की बड़ी पारी खेली। हालांकि, शतक से चूक गए।

मैच की बात करें तो चौथे दिन भारत को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने रेहान अहमद को आउट करके दिलाई। रेहान अहमद 53 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि ओली पोप क्रीज पर जमें हुए हैं और वह अब अपने दोहरे शतक की बहुत ही नजदीक हैं।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की बढ़त 200 रन के पार पहुंच गई है, जोकि टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 97वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन पूरे कर लिए हैं। ओली पोप और टॉम हार्टली के बीच 8वें विकेट के लिए साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है।

भारत बनाम इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

ये भी पढ़ें- टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट, पोंटिंग के साथ इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+