RCB के साथ जुड़ा न्यूजीलैंड का यह धाकड़ ऑलराउंडर, आईपीएल के लिए छोड़ेगा श्रीलंका वनडे सीरीज

इंग्लैंड के विल जैक्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को मौका मिला है। आरसीबी ने ब्रेसवेल को 1 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।

michael bracewell enter in IPL 2023

आईपीएल 2023 के आगाज से पहले कई फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। अब उन बाहर हुए खिलाड़ियों की जगह फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट का ऐलान कर रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी चोट के कारण बाहर हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। 32 साल के माइकल ब्रेसवेल विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी और साथ ही बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी ने ब्रेसवेल को उनके बेस प्राइज यानि कि 1 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। वहीं विल जैक्स को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

आईपीएल के लिए श्रीलंका वनडे सीरीज छोड़ेंगे ब्रेसवेल

आईपीएल खेलने के लिए माइकल ब्रेसवेल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने खुद ब्रेसवेल को इस बात की इजाजत दी है कि वो श्रीलंका के खिलाफ वनडे ना खेलेंगे और आईपीएल में जाकर खेलें। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि ब्रेसवेल को आईपीएल खेलने की इजाजत इसलिए दी गई ताकि वो इस साल भारत में होने वाले विश्व कप के लिए खुद को तैयार करें। ऐसा करने से हमें विश्व कप में फायदा होगा और इसीलिए उनका आईपीएल में खेलना महत्वपूर्ण है।

ब्रेसवेल का करियर

आपको बता दें कि माइकल ब्रेसवेल को इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। विल जैक्स बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरन चोटिल हो गए थे। दो दिन पहले ही उन्हें आरसीबी से बाहर रखा गया है। 24 साल के विल जैक्स के मसल इंजरी की समस्या हुई थी। विल जैक्स को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। विल जैक्स को रिप्लेस करने वाले माइकल ब्रेसवेल के पास भारत में खेलने का अनुभव है। उन्होंने 7 टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। ब्रेसवेल ने 117 टी20 मैचों में 30.86 की औसत से 2284 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम एक शतक भी है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ब्रेसवेल के नाम 11 शतक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+