बैटिंग करने आए सूर्या को अंपायर ने वापस भेजा और आउट बल्लेबाज को बुलाया, IPL में हुई अनोखी घटना
MI vs SRH: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान अनोखी घटना देखने को मिली। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी लेकिन स्टेडियम में मौजद हर दर्शक हैरान रह गया।
मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान रयान रिक्लेटन जब आउट होकर वापस चले गए थे, तो सूर्यकुमार यादव मैदान पर खेलने के लिए आए। इसके बाद अंपायर ने सूर्यकुमार यादव को वापस मैदान से बाहर भेज दिया। यहाँ हर कोई सोच रहा था कि ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि गेंदबाज ने कोई गलती नहीं की और यह सही गेंद थी।

इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया गया और वहां भी यही सामने आया कि गेंदबाज ने कोई गलती नहीं की है, तो फिर रिक्लेटन के आउट को चेक क्यों किया गया। चेक करने पर भी गेंदबाज की गलती नहीं निकली। बल्लेबाज की तरफ चेक किया गया, तो मामला सामने आया।
रिक्लेटन ने शॉट हवा में खेल दिया था और जीशान अंसारी की गेंद को पकड़ने के लिए कीपर क्लासेन विकेट से बाहर दिखे। उनके हाथ विकेट से आगे दिखाई दे रहे थे। गेंद को जल्दी पकड़ने के प्रयास में वह गलती कर बैठे और तीसरे अंपायर ने नो बॉल दे दी।
इस तरह सूर्यकुमार यादव वापस चले गए और रयान रिक्लेटन को फिर से बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया। हालांकि गेंद क्लासेन के पास नहीं जाकर फील्डर के पास कैच के रूप में गई थी और कैच पकड़ा गया था लेकिन शॉट जड़ने के समय क्लासेन के दस्ताने विकेटों से आगे थे।
नियमों के अनुसार कीपर गेंद के लिए आगे नहीं आ सकता है। बल्ले से टच हुए बिना गेंद को पकड़ने के लिए आगे नहीं आ सकता है। इस वजह से यह नो बॉल दी गई और रिक्लेटन मैदान से बाहर जाने के बाद फिर से खेलने के लिए आ गए और यह नो बॉल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। रिक्लेटन के आउट होने के बाद सूर्या खेलने के लिए आए और 26 रन बना आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications