SRH vs MI: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में कौन जीतेगा आज का हाई-वोल्टेज मैच, यहां जानिए
आईपीएल 2023 में आज मंगलवार, 18 अप्रैल के दिन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा, दोनों टीमें राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएंगी।

IPL 2023, SRH vs MI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएंगी। एमआई और एसआरएच अपने पिछले दो मुकाबलों को जीतकर मैदान में उतर रही हैं, दोनों ही टीमें फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं, ऐसे में आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होना वाला है।
मुंबई इंडियंस ने की बैक-टू-बैक मुकाबलों में शानदार वापसी
मुंबई इंडियंस ने बेशक आरसीबी और सीएसके के खिलाफ लगातार हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर बैक-टू-बैक मुकाबलों में शानदार वापसी कर चुकी है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले दो मैच गंवा दिए थे, लेकिन फिर टीम ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीतकर जीत को लय को पा लिया।
अंक तालिका में मुंबई आठवें और सनराइजर्स नौवें स्थान पर
अंक तालिका में मौजूदा स्टैंडिंग के अनुसार, मुंबई आठवें स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स नौवें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमें आज के मैच में अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में केकेआर को 23 रन से हराया था। हैदराबाद की बल्लेबाजी का फिलहाल कोई तोड़ नहीं है, एक तरफ जहां टीम के लिए हैरी ब्रूक ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी ओर कप्तान एडेन मार्करम ने भी शानदार अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, हैदराबाद की टीम अपनी गेंदबाजी में जरूर कुछ बदलाव कर सकती है।
वहीं दूसरी ओर मुंबई को सीजन की शुरुआत से ही सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में न होने का भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन स्टार बल्लेबाज की फॉर्म में वापसी के साथ मुकाबलों में भी शानदार जीत का सिलसिला शुरू हो चुका है। सूर्यकुमार और ईशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ही टीम ने पिछले मैच में दमदार जीत हासिल की थी। इसके अलावा निचले क्रम में तिलक वर्मा और टिम डेविड का भी अच्छा साथ मिल रहा है।
कैमरन ग्रीन ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया है। मुंबई की टीम बल्लेबाजी में एक दम संतुलित दिख रही है, लेकिन गेंदबाजी में जरूर बदलाव किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद को हैरी ब्रूक और राहुल त्रिपाठी के रूप में बेहतरीन बल्लेबाजों का साथ मिला है। राहुल त्रिपाठी ने पंजाब के खिलाफ जीत में 48 गेंदों पर 74 रन की पारी दमदार पारी खेली थी। कप्तान एडेन मार्कराम ने दोनों जीत में बड़ा योगदान दिया है। मार्कराम ने पिछले दो मैचों में 50 और 37 रन बनाए हैं। उम्मीद है कि हैदराबाद के घरेलू मैदान पर सनराइजर्स जीत की हैट्रिक लगा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications