SRH vs MI: हैदराबाद और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानें राजीव गांधी स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
आज आईपीएल का 25वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एसआरएच (SRH) और एमआई (MI) की टीमों के बीच होगा। आइए जानते हैं राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2023, MI vs SRH: आईपीएल के मैच नंबर 25 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने अब तक चार-चार मैच खेले हैं, जिसमें दो में हार मिली है, जबकि दो मैच जीते हैं। मुंबई और हैदराबाद के बीच पांचवां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने के बाद मुंबई जीत के हैट्रिक लगाने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं एमआई बनाम एसआरएच मुकाबले में मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।
SRH vs MI, Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव रहती है। हैदराबाद के मैदान पर पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में कुछ हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालांकि, मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच थोड़ी धीमी जरूर हो जाती है। अगर, पिछले दो मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां बल्लेबाजों को हाथ खोलने के खूब मौके मिले हैं।
हैदराबाद में पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर किया था। हालांकि, स्कोर का पीछा करने उतरी हैदराबाद 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने 9 विकेट पर 143 रन बनाए। इस मैच को मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम कर लिया था।
SRH vs MI, Weather Report: राजीव गांधी स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
हैदराबाद में 18 अप्रैल यानी आज का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हैदराबाद में आज तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि ह्यूमिडिटी 45-64 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।
SRH बनाम MI मैच कहां देखें
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस 2023 मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैच का प्रसारण निर्धारित समय शाम साढ़े सात बजे से होगा। हालांकि, टॉप 7 बजे डाला जाएगा।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा।
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह, अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे।
-
SRH vs LSG Pitch Weather: हैदराबाद में आज रनों का तूफान या विकेटों की झड़ी! मौसम और पिच का किसको मिलेगा साथ? -
IPL के बीच में वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए पैट कमिंस, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? कारण आया सामने -
हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड की वजह से हुए आज मैच से बाहर? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, ऑल राउंडर को किया गया ट्रोल -
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 4 April: DC vs MI, दिल्ली के धुरंधरों के सामने मुंबई के पलटन? -
Who Won Today Match, DC vs MI 4 April, 2026: आज का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result दिल्ली vs मुंबई -
DC vs MI Weather: दिल्ली में KL का तूफान या मौसम का कोहराम? अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से आई डराने वाली खबर! -
DC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम में 'रिजवी' का राज! बल्ले से ऐसे बदला मैच, मुंबई का किया बुरा हाल! -
DC vs MI: 'कुछ टीमें सालों से ट्रॉफी को तरस रही हैं', मैच से पहले महायुद्ध, MI ने दिल्ली को किया ट्रोल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात?












Click it and Unblock the Notifications