MI vs RCB Head to Head: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2025 के 20वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) आमने-सामने होंगी। एक ओर है हार्दिक पंड्या की मुंबई, जो शुरुआती झटकों से उबरना चाहती है, तो दूसरी ओर रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB, जो जीत की राह पर लौटना चाहती है। एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
आज के मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (IST) होगा। यह टॉस खास होगा, क्योंकि दोनों टीमें इस सीज़न के मिड पॉइंट की ओर बढ़ रही हैं और अब हर मैच निर्णायक बनता जा रहा है। टॉस के 30 मिनट बाद यानी 7:30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

RCB vs MI: अब तक की भिड़ंत में किसका रहा दबदबा?
IPL के इतिहास में मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि RCB के नाम सिर्फ 14 जीत हैं। यानि रिकॉर्ड्स की पिच पर मुंबई को बढ़त जरूर मिली है, लेकिन ये IPL है- जहां एक मैच सबकुछ बदल सकता है।
RCB vs MI: क्या वानखेड़े में फिर दिखेगा होम एडवांटेज?
मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम पर प्रदर्शन पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेलते हुए टीम को क्राउड का साथ और पिच की समझ मिलती है। हालांकि RCB ने भी यहां कुछ यादगार जीत दर्ज की हैं, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं रह जाता।
RCB vs MI: हालिया फॉर्म बनाम इतिहास
जहां मुंबई इस सीज़न में अब तक सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है, वहीं RCB ने टूर्नामेंट की शुरुआत दो लगातार जीतों से की थी। हालांकि दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले हार चुकी हैं, इसलिए आज का मैच दोनों के लिए 'करो या मरो' जैसा हो सकता है।
MI vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?
इस सीजन में MI की बल्लेबाजी यूनिट ने अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सूर्यकुमार यादव हर मैच में रन बनाने का काम कर रहे हैं। हमें लगता है कि यहीं पर RCB का पलड़ा भारी है। पिछले मैच को छोड़कर उन्होंने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए, हम इस मैच में RCB की जीत का समर्थन करते हैं।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, राज बावा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी। स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications