SKY IPL Best: सबसे शानदार पारी को अवॉर्ड के बाद बोले सूर्या- 'पत्नी कहेगी भूल जाओ' राशिद को 12 मई का 'चैलेंज'
SKY IPL Best की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच पायदान की लंबी छलांग लगाई। सूर्य कुमार यादव ने सबसे शानदार और यादगार पारी खेली, लेकिन अवॉर्ड के बाद कहा- पत्नी कहेगी भूल जाओ इस मैच को।

Surya Kumar Yadav की बैटिंग देखने के बाद क्रिकेट के फैंस का दिन बन जाता है। बैटर के तौर पर सूर्या किसी भी बॉलर के सिरदर्द साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2023 में चेज करते हुए मुंबई की जीत के पीछे सूर्या की भूमिका बेहद अहम है।
आईपीएल की बेस्ट परफॉर्मेंस
वानखेड़े में मंगलवार 9 मई को खेले गए मुकाबले में जब 200 रनों के टारगेट को सूर्या ने बौना साबित कर दिखाया तो इससे न केवल मुंबई को टॉप 4 में जगह मिली। पारी इसलिए भी खास बन गई, क्योंकि सूर्या आईपीएल की बेस्ट परफॉर्मेंस कर चुके थे।
विपक्षी कप्तान ने कहा- SKY से बेहतर कुछ नहीं देखा
इंटरनेशनल करियर में भी इस पारी को एक मील के पत्थर माना जा सकता है, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी अपने अनुभव के आधार पर SKY को वर्तमान समय में सबसे बेस्ट बैटर करार दिया।

हार के बावजूद किंग कोहली ने गले लगाकर बधाई दी
पारी ऐसी की सामने वाली टीम भी आगे बढ़कर बधाई दे। वानखेड़े पर सूर्या की इनिंग्स ही कुछ ऐसी रही। मुंबई से मिली करारी मात के बावजूद रॉयल चैलेंजस्र बेंगलुरू (RCB) के धाकड़ बैटर और चेज मास्टर कहे जाने वाले विराट कोहली भी सूर्या को गले लगाकर बधाई देते दिखे।
अवॉर्ड में भी SKY का दबदबा
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में मैन ऑफ द मैच समेत चार-पांच अवॉर्ड सूर्या को मिले। इसके बाद मैच सेंटर लाइव प्रोग्राम के दौरान सुरेश रैना, जहीर खान सरीखे सीनियर खिलाड़ियों के साथ सूर्या ने कुछ मजेदार बातें कीं।
बेस्ट इनिंग के बाद पत्नी कहेगी- भूल जाओ, आगे फोकस करो
सूर्या ने एक सवाल के जवाब में कहा, उन्हें आईपीएल बेस्ट इनिंग खेलने की जानकारी नहीं थी, लेकिन टीम की जीत में योगदान देकर अच्छा लगता है। हाजिरजवाबी का नमूना उस समय दिखा जब सूर्या ने कहा, स्टेडियम से जाने के बाद बीवी कहेगी, इस पारी को भूल जाओ, आगे की तैयारी करो।
प्रतिद्वंद्वी का भी दिल जीतने की काबिलियत
वानखेड़े में आईपीएल मुकाबले के दौरान सूर्य कुमार यादव की पारी को उपमा देते हुए कॉमेंटेटर्स ने रात में सूर्य का चमकना बताते रहे। कहना गलत नहीं होगा कि इसी चमक का कमाल रहा, जो गुजरात टाइटंस की टीम में खेल रहे अफगान क्रिकेटर ने भी SKY को बधाई दी।
12 मई को अफगान खिलाड़ी से मुकाबला
अपनी स्पिनर बॉलिंग से धुरंधरों को चकमा दे चुके राशिद खान ने उनसे कुछ मजेदार बातें पूछीं। इस पर सूर्या ने भी कमाल का जवाब दिया। राशिद को उन्होंने 12 मई को खेले जाने वाले मुकाबले में मिलने के लिए आमंत्रित किया।
राशिद को चुनौती
गुजरात टाइटंस 10 टीमें में टॉप पर है। टीम की ऐसी परफॉरमेंस में राशिद खान सरीखे फिरकी गेंदबाजों का अहम रोल रहा है। ऐसे में जब सूर्या ने गुजरात बनाम मुंबई के मुकाबले के दिन राशिद से मिलने की बात कही तो नेटिजन्स ने इसे स्वीट चैलेंज की तरह लिया।












Click it and Unblock the Notifications