MI vs GT: जसप्रीत बुमराह की एक गेंद ने तोड़ा शुभमन गिल का सपना, फेरा दो महीनों की मेहनत पर पानी
MI vs GT, Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। मैच में मुंबई ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 200 से अधिक रन बना लिए। हालांकि गुजरात की टीम ने शानदार वापसी की कोशिश की, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने स्थिति संभाली और गुजरात को लक्ष्य से 20 रन पहले ही रोक दिया।
जसप्रीत बुमराह की एक गेंद ने बदल दिया मैच (MI vs GT, Jasprit Bumrah)
इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। बुमराह के घातक ओवरों ने गुजरात की रन बनाने की लय को तोड़ दिया और उनकी उम्मीदों को कमजोर कर दिया। उन्होंने सही समय पर विकेट लेकर विपक्ष की बढ़त रोक दी। जसप्रीत बुमराह ने तेज गति से रन बना रहे वॉशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड कर गुजरात की जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। जसप्रीत बुमराह की एक गेंद ने गुजरात के दो महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

रिजर्ड ग्लीसन ने भी किया कमाल
बुमराह के अलावा रिजर्ड ग्लीसन ने भी अहम सफलता हासिल की, जिससे गुजरात की बल्लेबाजी पर दबाव और बढ़ गया। ग्लीसन ने अपनी सटीक गेंदबाजी से विरोधी टीम के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मैच की दिशा मुंबई की ओर मोड़ दी। रिजर्ड ग्लीसन ने साई सुदर्शन को बोल्ड कर गुजरात को पीछे धकेल दिया। इन दोनों गेंदबाजों की भूमिका के कारण मुंबई ने मुकाबले में जीत हासिल की और आगे क्वालिफायर-2 में पहुंचने का रास्ता साफ किया।
साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने खेली बेहतरीन पारी
न्यू चंडीगढ़ में हुए मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 228 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 81 रन बनाए। गुजरात की पारी में साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने 84 रन की साझेदारी की। गुजरात ने 13.3 ओवर में 2 विकेट पर 153 रन बनाए। ऐसा लग रहा था गुजरात आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन बुमराह ने सुंदर को आउट कर गुजरात को पीछे धकेल दिया।
जानिए कहां पलटा मैच
गुजरात की बल्लेबाजी को देखकर हार्दिक पंड्या और कोच महेला जयवर्धने डगआउट में चिंतित थे। मैदान पर सुंदर और सुदर्शन ने जोरदार बल्लेबाजी की थी, जिससे गुजरात का पलड़ा भारी दिख रहा था। फिर बुमराह ने 14वें ओवर में केवल 4 रन देकर वाशिंगटन सुंदर को एक सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया। यह गेंद इतनी तेज और सटीक थी कि सुंदर खुद को संभाल नहीं पाए और गिर पड़े।












Click it and Unblock the Notifications