MI vs GT: इतिहास रचने से 3 शॉट दूर हैं रोहित शर्मा, आज बना देंगे ऐसा कीर्तिमान जो कोहली की पहुंच से काफी दूर

MI vs GT: आईपीएल में इस बार शुरुआती दौर में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने धमाल मचाते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने का काम किया है। रोहित ने इस सीजन अब तक कुल तीन अर्धशतक जड़े हैं और उनकी रणनीति भी बिलकुल साफ रहती है।

रोहित का मकसद तेज खेलकर विपक्षी गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का होता है। इसके अलावा वह पावरप्ले में रन रेट को ऊपर लेकर जाने का प्रयास करते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला है और रोहित के ऊपर नजरें रहेंगी।

mi vs gt

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आज अगर रोहित शर्मा कुछ देर के लिए क्रीज पर खड़े होते हैं, तो रन बनाने से उनको कोई नहीं रोक सकता। इसके अलावा वह एक धाकड़ कीर्तिमान के बेहद करीब हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई भारतीय अब तक नहीं बना पाया है।

MI vs GT: रोहित आज बना सकते हैं रिकॉर्ड

रोहित शर्मा आईपीएल में छक्कों का एक धाकड़ कीर्तिमान बनाने से महज तीन ही शॉट दूर हैं। वह आज यह कीर्तिमान बनाते हुए इतिहास रच सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में फ़िलहाल 297 छक्के हैं। आज अगर रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को बना देते हैं, तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन जाएंगे।

MI vs GT: रोहित से आगे गेल

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले प्लेयर का नाम क्रिस गेल है, गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 357 छक्के लगाए थे, उनके बाद रोहित का नाम है। जहाँ तक कोहली की बात है, तो वह रोहित शर्मा से काफी पीछे नहीं हैं। कोहली ने आईपीएल में 290 छक्के जमाए हैं।

Take a Poll

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ के करीब

कीर्तिमानों के बीच मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन देखा जाए, तो यह धमाकेदार रहा है। मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ़ की तरफ जा रही है। इस सीजन 11 मैचों में 7 जीत के साथ मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर है। अभी तीन मैच बाकी है, आज का मैच अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+