MI vs CSK: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा सन्नाटा, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने क्यों पहनी काली पट्टी?

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान स्टेडियम में शोक व्यक्त किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया।

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां के हालिया निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरी टीम ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दुखद घड़ी में टीम के प्रति एकजुटता दिखाते हुए, चेन्नई के सभी खिलाड़ियों ने अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधी। यह भावुक कदम न केवल मुकेश चौधरी के परिवार के प्रति समर्थन दिखाने के लिए था, बल्कि खेल के मैदान पर एक परिवार की तरह खड़े रहने की टीम संस्कृति को भी दर्शाता है।

MI vs CSK

सोशल मीडिया पर इस ट्रिब्यूट की काफी चर्चा हो रही है और फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। हालांकि मुकेश इस सीजन टीम के लिए एक मैच खेल पाए हैं, आज के मैच से पहले ही उनके परिवार में दुखद घटना घट गई। फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए अपने खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षति सर्वोपरि है। मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरना खेल जगत में सम्मान देने का एक गरिमामय तरीका है, जिसके जरिए CSK ने मुकेश और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की कोशिश की है।

माही और हिटमैन क्यों नहीं खेले?

महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की खबरें आई थीं लेकिन टॉस पर स्थिति साफ़ हो गई। धोनी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा का नहीं बनाया गया। इसका मतलब तो यही है कि धोनी अब भी मैच फिट नहीं हुए हैं। उधर मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया। रोहित शर्मा हेमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं, वह लगातार तीन मैचों से बाहर बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+