Ind vs Pak: सोशल मीडिया पर छाया भारत-पाकिस्तान मैच, क्रेजी हुए फैंस शेयर कर रहे हैं मजेदार Memes

अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार जीत के साथ एशिया कप का आगाज किया। एशिया कप के दूसरे मुकाबले में अब सामना भारत और पाकिस्तान का होना है।

नई दिल्ली, 28अगस्त। अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार जीत के साथ एशिया कप का आगाज किया। एशिया कप के दूसरे मुकाबले में अब सामना भारत और पाकिस्तान का होना है। इस महामुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई पड़ रहे हैं। फैंस लगातार मैच को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वायरल पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

social media memes

सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बरसात

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की हर गेंद का मजा फैंस उठाना चाहते हैं। इससे पहले यूजर्स सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं. इनमें दोनों टीमों की कमजोरियों और ताकतों को लेकर फनी अंदाज में ट्वीट किए जा रहे हैं। शाहिन अफरीदी के बाहर होने के बाद से लगातार पाकिस्तानी टीम की कमजोरियों को लेकर कई तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं।

मीम्स देखकर छू जाएगी आपकी हंसी

कुछ मीम्स तो ऐसे बनाए गए हैं, जिसे देखकर आप अपनी हंसी चाहकर भी नहीं रोक पाएंगे। मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लेकिन फैंस से पल भर का इंतजार भी नहीं सहा जा रहा। वहीं फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी ट्वीट कर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक बनाने का काम किया है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है।

मुकाबले को देखने के लिए एक्साइटेड हैं फैंस

भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। हर बार की तरह लोग इस बार भी तरह-तरह के और मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। भारत-पाकिस्तान मैच का देखने के लिए दोनों देशों के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं मैच से पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक तस्वीर शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+