मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड बनेगा भारत-पाकिस्तान टेस्ट की जगह? MCC ने बनाना शुरू कर दिया है माहौल
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला हुआ था उसने इस बात को लेकर दिलचस्पी बढ़ा दी है कि ये दोनों देश MCG को टेस्ट मैचों के लिए एक तटस्थ जगह के तौर पर ले सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 से टेस्ट मैच नहीं हुए हैं। दोनों ही टीमों के बीच ताजा मुकाबला सफेद गेंद फॉर्मेट में T20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुआ था जो बड़ा ही ऐतिहासिक T20 मैच साबित हुआ। उस मुकाबले में विराट कोहली ने अविश्वसनीय पारी खेलते हुए भारत को हार के मुंह से बाहर निकाल कर जीत की ओर धकेल दिया था। उसे मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पर ही करीब 1 लाख लोग मौजूद थे और तब से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इन दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच कराने की मांग उठती रही है।
MCG में अलग ही माहौल देखने को मिलता है
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का माहौल ऐसा है जहां भारत और पाकिस्तान के मैच का क्रेज सही मायनों में जस्टिफाई हो सकता है। मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) भी यह बात जानता है कि वह इन चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला करा कर अच्छी खासी कमाई भी कर सकता है इसलिए उसने भारत और पाकिस्तान के बीच एमसीजी में टेस्ट मैच कराने के लिए कोशिशें भी शुरू कर दी हैं।
एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने कहा कि उस मैच (टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला) के माहौल ने दिखाया कि दोनों के बीच टेस्ट सीरीज के लिए जगह भरने में कोई समस्या नहीं होगी।
फॉक्स ने रेडियो स्टेशन SEN को बताया, "उस खेल के लिए जो माहौल था वैसा मैंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया।"
उन्होंने आगे कहा, "हर गेंद के बाद शोर बड़ा ही जबरदस्त था। एमसीजी में लगातार तीन टेस्ट मैच होना शानदार रहेगा।"
फॉक्स ने कहा, "हमने इस मामले को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ उठाया है। मुझे पता है कि (विक्टोरिया) सरकार के पास भी उठाया। मैं जितना समझ सकता हूं, यह वास्तव में व्यस्त कार्यक्रम के बीच काफी जटिल है। इसलिए मुझे लगता है कि शायद यह बड़ी चुनौती है।"
फॉक्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के साथ प्रस्ताव को आगे बढ़ाता रहेगा।
फॉक्स ने निष्कर्ष निकाला, "जब आप दुनिया भर के कुछ स्टेडियमों को खाली देखते हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें हाउसफुल होना चाहिए और खेल का जश्न मनाने का माहौल देना चाहिए।"
बता दें इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज ही समाप्त हुआ है जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने प्रोटियाज को एक पारी और 182 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही कंगारूओं ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications