AUS vs ENG: मैथ्यू वेड को नितिन मेनन से पंगा लेना पड़ा भारी, ICC ने कड़ा एक्शन लेकर सुनाई यह सज़ा

AUS vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली थी। इंग्लैंड की टीम के लिए अब टॉप आठ में जाना मुश्किल हो गया है। एक मैच बारिश से धुल गया था, उसका नुकसान भी उठाना पड़ा है। उधर ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की लेकिन उसके खिलाड़ी पर आईसीसी का हथौड़ा चला है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने मैदान पर ऐसी हरकत की थी, जिसके बाद आईसीसी ने उनको सज़ा देने का ऐलान कर दिया। हालांकि वेड ने भी इसका विरोध नहीं जताया और अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। इसके बाद आगे की सुनवाई नहीं होगी।

england and australia

अम्पायर के फैसले में असंतोष से जुड़ा मामला था, मैथ्यू वेड को एक डीमेरिट पॉइंट देने का फैसल हुआ। पिछले 24 माह में यह उनकी पहली गलती है। वेड लेग स्टम्प से बाहर रहते हैं लेकिन गेंद की लाइन में बल्ला रखते हुए डिफेन्स करते हैं। वह शायद खेलने की स्थिति में नहीं होंगे लेकिन डिफेन्स कर दिया।

इसके बाद वह डेड बॉल की उम्मीद कर रहे थे लेकिन मैदानी अम्पायर नितिन मेनन ने कोई डेड बॉल नहीं दी। आदिल राशिद की यह गेंद थी। वेड इसे डेड बॉल करार देने के लिए अम्पायर से शिकायत करने लगे लेकिन मेनन ने अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया।

मैदानी अंपायर नितिन मेनन और जोएल विल्सन, तीसरे अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर जयारमन मदनगोपाल ने वेड के खिलाफ चार्ज लगाए। मैथ्यू वेड ने इसे स्वीकार भी कर लिया। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने फैसला सुना दिया। अब आगे इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप बी में इंग्लैंड के साथ है। इस ग्रुप में स्कॉटलैंड की टीम भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सुपर आठ के लिए रास्ता बना लिया है। फ़िलहाल उनके दो मुकाबले और बाकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+