36 गेंद पर चाहिए थे केवल 22 रन, फिर लिया एक ऐसा कैच, पलट गया पूरा मैच- VIDEO
नई दिल्ली, 15 मार्च: क्रिकेट में वह समय बहुत पहले जा चुका है जब बल्लेबाज तूफानी गति से बल्ला हिलाता था और गेंद अमूमन बाउंड्री पार करती हुई दिखाई देती थी। खासकर छक्के नहीं रुक पाते थे। अब प्लैट छक्कों पर काफी जोखिम रहता है क्योंकि बाउंड्री पर मौजूद फिल्डर किसी भी पल चमत्कार करने की काबिलियत और फिटनेस रखने लगा है। हमने महिला वर्ल्ड कप में भी कुछ बेहतरीन कैच देखे हैं और अब ऑस्ट्रेलिया के मार्श कप के दौरान भी ऐसा देखने को मिला है।

फील्डिंग के मानक इतने ऊंचे हो चुके हैं
जी हां, बेहतरीन कैचों के लिए फील्डिंग के मानक इतने ऊंचे हो चुके हैं कि घरेलू प्रतियोगिताओं में भी जबरदस्त कैच लिए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कैच मार्श कप के फाइनल में देखने को मिला है जब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने न्यू साउथ वेल्स को 18 रनों से मात दे दी। इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए एड्रयू टाई और जे रिजर्डसन छाए रहे। इस दौरान एक ऐसा पल आया जहां से मैच पलटना शुरू हो गया।
दांतों तले दबी अंगुली-
तब न्यू साउथ वेल्स रनों का पीछा करते हुए पारी के 44ओवर तक जा चुका था और तभी हिलटन कार्टराइट के कैच ने सबको दांतों तले अंगुली चबाने के लिए मजबूर कर दिया। हर कोई यह सोचने पर मजबूर था कोई इतना शानदार कैच कैसे ले सकता है। क्योंकि फील्डर ने बाउंड्री पर गजब का गोता लगाकर कैच लपका दिया और मैच को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पाले में डाल दिया। इस मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स 226 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी और तब यह आसान भी लग रहा था क्योंकि उनके पास दो विकेट भी हाथ में थे। न्यू साउथ वेल्स को कैच होने से पहले 36 गेंदों पर केवल 22 रन बनाने की दरकार थी और तीन विकेट हाथ में भी थे लेकिन इस गजब कैच ने मैच को पलट दिया।

जीत गया वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया-
उस समय डी आर्सी शार्ट बॉलिंग कर रहे थे और शानदार तरीके से एक छोर संभाल कर खेल रहे मोइजेस हेनरिक्स ने पिच पर आगे बढ़कर गेंद पर तेज प्रहार किया। गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर उड़ चली लेकिन कार्टराईट अपनी बाई ओर हवा में कमाल का गोता खाते हुए नजर आए। उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए पूरी लंबाई तक डाइव लगाने का काम किया। जब कैच लपका गया तब फील्डर के दोनों पैर हवा में थे। उन्होंने एकदम से जमीन पर गिरने के बावजूद भी कैच को सुरक्षित तौर पर हाथों में लपके रखा। कैच देखने वालों ने इसे मार्श कप का बेस्ट कैच करार दिया है। आप इसका वीडियो भी देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications