वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स की बढ़ी मुश्किलें, ICC ने चार 4 आरोपों में पाया दोषी
Marlon Samuels: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स को एक स्वतंत्र एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल की सुनवाई के बाद अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) एंटी करप्शन कोड के तहत चार अपराधों का दोषी पाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ईसीबी कोड के तहत सितंबर 2021 में उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
सैमुअल्स की सजा पर जल्द होगा फैसला
सैमुअल्स ने टी10 लीग के दौरान चार भ्रष्टाचार रोधी नियम तोड़े थे। ट्रिब्यूनल के समक्ष सुनवाई के अपने अधिकार का प्रयोग करने के बाद 42 वर्षीय खिलाड़ी को दोषी पाया गया है। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'न्यायाधिकरण अब लगाए जाने वाले उचित दंड पर निर्णय लेने से पहले प्रत्येक पक्ष की दलीलों पर विचार करेगा। निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।'

मार्लन सैमुअल्स का अंतरराष्ट्रीय करियर
सैमुअल्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 मैच खेले, जिसमें 11,134 रन बनाए और 152 विकेट लिए। उन्होंने नवंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पूर्व टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को संहिता के आर्टिकल 2.4.2, 2.4.3, 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
इन मामलों के दोषी पाए मार्लन सैमुअल्स
अनुच्छेद 2.4.2- इसके तहत उन्होंने एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी को गिफ्ट, मेहमाननवाजी, पैसों का लेन देन और अन्य लाभ की सही जानकारी नहीं दी, जिससे क्रिकेट को नुकसान पहुंच सके।
अनुच्छेद 2.4.3- एंटी करप्शन यूनिट को 750 अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक मूल्य से जुड़ी रसीद के बारे में बता पाने में असफल रहे।
अनुच्छेद 2.4.6- एंटी करप्शन अधिकारी की जांच में सहयोग करने में विफल होना।
अनुच्छेद 2.4.7- जांच के लिए प्रासंगिक जानकारी छिपाकर भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी की जांच में बाधा डालना या देरी करना।












Click it and Unblock the Notifications