IND vs ENG : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले ही इंग्लैंड का बुरा हाल, मलान के बाद दिग्गज खिलाड़ी भी अनफिट

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था।

India vs England, 2nd Semi-Final latest update: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। इसी बीच अब टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड भी प्रैक्टिस के दौरान पूरी तरह से फिट नजर नहीं आ रहे हैं। जिससे इंग्लैंड की टीम मुश्किल में पड़ गई है, ये दोनों ही टीम के मैच विनर खिलाड़ी हैं।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: England के दो खिलाड़ी चोटिल,Semifinal से पहले बड़ी ख़बर |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    पूरी तरह फिट नहीं हैं मार्क वुड

    पूरी तरह फिट नहीं हैं मार्क वुड

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ नई गेंद से काफी असरदार साबित हो सकते हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शरीर में जकड़न होने के कारण वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। मैच से दो दिन पहले एडिलेड के ओवल मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में मार्क वुड ने गेंदबाजी नहीं की। मार्क वुड के नाम इस वर्ल्ड कप में अभी तक 4 मैचों में 9 विकेट हैं।

    खेलने पर मैच वाले दिन होगा फैसला

    खेलने पर मैच वाले दिन होगा फैसला

    भारत के खिलाफ मैच से पहले मंगलवार को हुए ट्रेनिंग सेशन से बाहर रहने वाले वुड के फिटनेस पर लगातार टीम मैनजमेंट नजरें बनाई हुई है। उन पर खेलने का फैसला मैच वाले दिन लिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान मार्क वुड के हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। जिसके बाद से वह इस समस्या से जूझ रहे हैं। मार्क वुड मौजूदा समय में इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को खासा परेशान भी किया है।

    भारतीय टीम को मिल सकता है फायदा

    भारतीय टीम को मिल सकता है फायदा

    अगर चोट की वजह से मार्क वुड सेमीफाइनल मैच में हिस्सा नहीं लेते हैं तो इससे भारत को फायदा पहुंच सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के लिए मार्क वुड खतरा बन सकते हैं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो टाइमल मिल्स या डेविड विली को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज पिछले कुछ समय में ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+