Mark Coles: बिजी शेड्यूल के बीच पाकिस्तान की टीम को लगा तगड़ा झटका, हेड कोच मार्क कोल्स ने दिया इस्तीफा

Mark Coles Resigns: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क कोल्स ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टीम से इस्तीफा दे दिया है। कोल्स ने अपने दूसरे कार्यकाल के चार महीने के भीतर ही ये बड़ा फैसला कर सभी को हैरान कर दिया है। उनकी नियुक्ति इसी साल अप्रैल में हुई थी।

कोल्स के इस्तीफे से पाक टीम को लगा बड़ा झटका
मुख्य कोच द्वारा अचानक यह घोषणा पाकिस्तान की महिला टीम के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि टीम को 1 सितंबर से कराची में शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है। सीरीज में तीन T20I और उसके बाद तीन एकदिवसीय मैच होंगे जोकि कराची में खेले जाएंगे।

mark coles

2017 से 2019 तक टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य करने के बाद, कोल्स के पास पहले से ही पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग का काफी अनुभव था और उनके चौंकाने वाले इस्तीफे ने टीम मैनेजमेंट को भी हैरान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के साथ उनके संक्षिप्त कार्यकाल के लिए कोल्स को धन्यवाद दिया और उनके करियर में आगे बढ़ने की कामना की।

पीसीबी ने कोल्स को दीं शुभकामनाएं
पीसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, 'पीसीबी महिला टीम के साथ उनके संक्षिप्त कार्यकाल के लिए मार्क कोल्स का आभार व्यक्त करता है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है। मार्क कोल्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।'

पाक टीम को अगले एक साल में खेलने हैं 15 वनडे
निदा डार की अगुवाई वाली टीम को आगामी वर्ष में 15 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और 17 टी20 मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की समाप्ति के बाद महिलाएं वेस्टइंडीज की मेजबानी करेंगी और अपने आगामी दौरों में बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगी जो पहले से ही निर्धारित हैं।

कोल्स ने नहीं बताया इस्तीफे का कारण
कोल्स ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है और इसलिए इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि उनके अचानक इस्तीफे का कारण क्या है और पीसीबी ने भी इसके बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+