Asia Cup: फाइनल से पहले मैराथन बैठक, भारत ने बनाई श्रीलंका के खिलाफ मजबूत रणनीति

Indian Cricket Team: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच खिताबी जीत के लिए जोरदार टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम को पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

फाइनल मैच से पहले एक मैराथन मीटिंग हुई है। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के बीच मीटिंग हुई है। संभवतः फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और अक्षर पटेल की चोट को लेकर यह मीटिंग हुई होगी।

rohit and dravid

मीटिंग की शुरुआत राहुल द्रविड़ और अजित अगरकर से हुई और बाद में रोहित शर्मा ने भी आकर उनको जॉइन कर लिया। गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच ने भी मीटिंग में हिस्सा लिया। टीम इंडिया के कोर मैनेजमेंट ने कुछ अहम बातों पर चर्चा की।

मीटिंग तीन घंटे तक चली। गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के जाने पर भी मीटिंग चलती थी। इसमें राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के बीच चर्चा देखने को मिली। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया को लेकर चर्चा के अलावा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चर्चा हुई होगी।

एशिया कप में खेलने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने वाली है। टीम इंडिया के लिए उस सीरीज में कौन खेलेगा, इसके बारे में भी शायद बातचीत हुई होगी। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सुपर 4 में भी भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा चुका है। उसमें श्रीलंकाई टीम को भारत ने हराया था। टीम इंडिया फाइनल में भी बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर , प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+