'धोनी मुझे नापसंद करते थे इसलिए खुद के प्लेयर्स को दिया मौका,' माही पर हुआ बड़ा खुलासा, किसने निकाली भड़ास?
Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया के कप्तान थे, उस समय कई नए नामों को जगह मिली और पुराने प्लेयर्स को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया। कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनको आज तक इस पर चर्चा करते हुए देखा जाता है कि धोनी ने उनको टीम में शामिल नहीं किया।
इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने माफी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जो पहले शायद किसी ने नहीं कहा। तिवारी ने धोनी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह उनको पसंद नहीं करते थे।

क्रिकट्रेकर के अनुसार तिवारी ने कहा कि हर कोई एमएस धोनी को पसंद करता है और जाहिर है, उन्होंने समय के साथ अपनी लीडरशिप से खुद को साबित भी किया है। मैं हमेशा कहता हूं कि उनकी कप्तानी की खूबियां बहुत अच्छी थीं। लेकिन मेरे मामले में, पता नहीं क्यों? इसका जवाब वही दे सकते हैं।
तिवारी ने कहा कि मुझे लगता है कि उस समय कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें वो बहुत पसंद करते थे और उन्हें पूरा समर्थन भी मिला। बहुत से लोग इस बारे में जानते हैं, लेकिन सभी सामने आकर बोलते नहीं हैं। क्रिकेट में पसंद और नापसंद बहुत आम बात है। मैं खुद को उन लोगों में मानता हूं जिन्हें वो पसंद नहीं करते थे। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं था।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन अच्छा होने के बाद भी उनको कोई समर्थन नहीं मिला। तिवारी ने कहा कि मैं वैसा इंसान नहीं हूं जो कोच, कप्तान या चयनकर्ताओं को फोन करके जवाब मांगूं। लेकिन जैसा मैंने पहले भी कहा है, अगर भविष्य में कभी मेरी एमएस धोनी से मुलाकात होती है, तो मैं ज़रूर उनसे पूछूंगा कि शतक बनाने के बावजूद मुझे दोबारा मौका क्यों नहीं मिला। आखिर इसकी असली वजह क्या थी?
मनोज तिवारी ने कहा कि कई प्लेयर्स का अलग वर्जन होता है कि कैसे माही ने उनको बैक किया। मेरे मामले में तो मैं वही बता सकता हूं, जो मेरे साथ घटित हुआ। अगर बैक करते तो मुझे भी करना था क्योंकि मैंने उस मैच में और उस समय प्रदर्शन कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications