'धोनी को कप्तान बना दो...' T20 विश्वकप 2007 से पहले BCCI से किसने कही थे ये बात?

Mahendra singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का वो सितारा है, जिसके आगे दुनिया नतमस्तक है। क्रिकेट के तीनों फार्मेट में भारत को नंबर वन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही आज टीम इंडिया के साथ क्रिकेट के मैदान पर दिखाई ना देते हों लेकिन ना तो वो लोगों के दिल से दूर हैं और ना ही खबरों की सुर्खियों से।

 Mahendra singh Dhoni

महेन्द्र सिंह धोनी की गिनती देश के ही नहीं बल्कि विश्व के बेहतरीन कप्तानों में होती है लेकिन जब धोनी को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी तो हर कोई हैरान रह गया था।

बहुत सारे दिग्गजों ने बीसीसीआई के इस फैसले पर उंगली भी उठाई थी और यहां तक कह दिया था कि 'ये गलत फैसला साबित होगा' क्योंकि धोनी को अपने क्रिकेट करियर के मात्र 32 महीने के बाद ही कप्तानी सीट मिली थी, जो कि आलोचना का बड़ा कारण था।

धोनी साल 2007 में टीम इंडिया के कैप्टन बनाए गए थे

उस वक्त टीम में काफी सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे, ऐसे में किसी यंग लड़के को कैप्टन बनाना हर किसी को हैरान कर गया था। आपको बता दें कि धोनी साल 2007 में टीम इंडिया के कैप्टन बनाए गए थे और साल 2004 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

www.icccricketschedule.com के मुताबिक जिस वक्त धोनी कैप्टन बने थे, उस वक्त भारतीय टीम काफी बुरे दौर से गुजर रही थी। वेस्टइंडीज में हुए विश्नकप में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। लोगों का गुस्सा सिर चढ़कर बोल रहा था, वहां से लौटने के बाद भारत को साउथ अफ्रीका में टी20 फॉर्मेट के विश्नकप मे भाग लेना था और टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं था जो कि उस वक्त टीम का नेतृत्व कर सके।

कप्तानी का स्ट्रेस नहीं झेल सकते थे वरिष्ठ खिलाड़ी

क्योंकि T20 World Cup 2007 को सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने खेलने से मना कर दिया था। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह ये तीनों T20 World Cup 2007 के लिए रेडी तो थे लेकिन कप्तानी का स्ट्रेस इनके खेल को बर्बाद कर सकता था।

कैप्टन किसे बनाया जाए?

सहवाग खुद अपने बुरे फार्म से गुजर रहे थे, ऐसे में कैप्टन किसे बनाया जाए? को लेकर बीसीसीआई काफी परेशान था लेकिन उसी वक्त क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई को धोनी का नाम सुझाया।

'धोनी को कप्तान बना दो सब ठीक हो जाएगा

उन्होंने कहा था कि 'आप इस पर आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैं, इसमें हैं लीडरशीप गुण।'धोनी को कप्तान बना दो सब ठीक हो जाएगा।'

T20 World Cup 2007 का विजेता बना था भारत

बीसीसीआई ने सचिन की सलाह मानी और धोनी ने टीम इंडिया को T20 World Cup 2007 का विजेता बनाकर सफलता का नया इतिहास लिख दिया।

धोनी की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास

दस साल तक धोनी ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया और टीम को सफलता की ऊंचाई पर ले गए, यही नहीं धोनी ने अपनी कप्तानी में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स को तभी 5 बार खिताबी जीत दिलाई है। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2011 में विश्वकप जीता और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+