'माही सब ठीक कर देगा...', दिवाली की फोटो में धोनी और पंत को साथ देखकर लोगों ने क्यों कहा ऐसा?
Rishabh Pant with MS Dhoni: रविवार को पूरे भारत ने बहुत ही हर्षोल्लास से दिवाली मनाई है, आम से लेकर खास तक रोशनी के पर्व में रंगे नजर आए तो वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है वो है हर दिल अजीज भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पिक्चर, जिसमें वो ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर धोनी के घर के दिवाली पार्टी की है जिसमें उनके साथ ऋषभ पंत भी दिखाई पड़ रहे हैं।

ऋषभ भी पारंपरिक लिबास में हैं। ऋषभ और धोनी की तस्वीर में मिसेज धोनी यानी साक्षी धोनी भी दिख रही हैं, जिन्होंने सफेद रंग की चमकीली सी कुर्ती पहन रखी है। कोई संदेह नहीं कि इन तस्वीरों में तीनों ही बहुत ज्यादा ही सुंदर दिख रहे हैं। मालूम हो कि पिछले साल भयंकर सड़क हादसे के शिकार हुए ऋषभ पंत दस महीने से टीम इंडिया से दूर हैं। दिवाली की तस्वीरों में तो वो काफी फिट दिख रहे हैं, जो कि निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए एक बड़ी बात है।
ऋषभ पंत की वापसी होगी जल्द!
आपको बता दें कि विस्फोटक क्रिकेटर ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को है, सब जल्द से जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले उनके ट्रेनिंग कैप का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो साथी खिलाड़ियों के साथ कुछ देर के लिए बैटिंग करते दिख रहे थे, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने भी हाल ही में बयान दिया था कि पंत अब ठीक हैं और जल्दही मैदान में वापसी करेंगे,उम्मीद की जा रही है ऋषभ पंत अगला आईपीएल सीजन खेलेंगे।
ऋषभ पंत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे
मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर के महीने में ऋषभ पंत सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे, फिलहाल उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है। पंत और धोनी को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं और वो लगातार दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
'माही सब ठीक कर देगा'
इसी बीच सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि पंत को फील्ड के लिए फिट कराने का जिम्मा खुद महेंद्र सिंह धोनी ने ले रखा है इसलिए लोग अब धोनी की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि 'माही सब ठीक कर देगा' तो एक यूजर ने लिखा कि 'अब पंत के धमाका करने से कोई नहीं रोक सकता है।'
मतलब कहने का ये है कि लोगों को पूरी आशा है कि धोनी के मार्गदर्शन में ऋषभ पंत एक बार फिर से फील्ड में जोरदार वापसी करेंगे। खैर वो इस बारे में सही साबित होते हैं या नहीं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं माही और पंत को साथ देखकर लोग बहुत ज्यादा खुश हैं। वैसे यहां एक खास बात आपको और बता दें कि ऋषभ पंत उत्तराखंड के हैं और उनकी धोनी की पत्नी साक्षी भी उत्तराखंड से ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications