Mahendra Singh Dhoni: अब भी विकेट के पीछे से मैच बदलना जानते हैं धोनी, जानिए क्या है जो माही को बनाता है खास

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं कि उन्हें अब आईपीएल छोड़ देना चाहिए। लेकिन क्या सच में अब उनके अंदर क्रिकेट नहीं बची है। इस आर्टिकल में पढ़िए क्यों अभी भी धोनी क्यों है मैदान पर खास

mahendra singh dhoni

Mahendra Singh Dhoni The Master Captain: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत की एक ऐसी हस्ती हैं जिन्हें कभी भी क्रिकेट की चर्चा से अलग नहीं किया जा सकता है। वह अपने आप में एक संस्थान बन चुके हैं, जिनसे क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ सीखा जा सकता है जो किसी किताब में आपको सीखने को नहीं मिलेगा।

अक्सर धोनी को लेकर यह सवाल किया जाता है कि उन्हें अब आईपीएल से सन्यास ले लेना चाहिए। लेकिन जो लोग यह सवाल करते हैं उन्हें समझना चाहिए क्या धोनी सच में अब क्रिकेट के मैदान पर कुछ नहीं देने की स्थिति में हैं।

निसंदेह 40 की उम्र पार कर चुके धोनी पहले की तरह से फिट नहीं हैं, उनके रिफ्लेक्शन पहले की तरह नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट की उनकी समझ अब पहले से कहीं और बेहतर समय के साथ होती जा रही है।

मैदान पर 360 डिग्री नजर

विकेट के पीछे अब भी वह एक बेहतरीन कीपर के साथ मैदान पर 360 डिग्री नजर रखने वाले पेशेवर कप्तान हैं। उनकी क्रिकेट के मैदान में हो रही हर हलचल पर पैनी नजर रहती है। वह मैदान पर अपने साथ कई दशकों का अनुभव लेकर उतरते हैं और अपनी रणनीति के दम पर मैच का रुख बदलने का अब भी माद्दा रखते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने बताया क्यों है वह खास
10 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी धोनी की कप्तानी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की बेहतरीन समझ रखते हैं। कई बार वह अपने फैसलों से मैच का रुख बदलते आए हैं। यही वजह है कि धोनी को क्रिकेट से अलग कर पाना आसान नहीं होगा।

एक भी गलती पड़ सकती थी भारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जिस तरह से सीएसके ने सिर्फ 167 रन बनाए, उसके बाद धोनी के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उन्हें यह पता था कि आखिर कैसे इस छोटे स्कोर को बचाया जा सकता है और मैच को जीता जा सकता है।

छोटे स्कोर को बचाना जानते हैं माही

धोनी को पता था कि इस छोटे स्कोर के बाद वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेंगे, वह विपक्षी टीम को किसी भी तरह का कोई मौका नहीं देना चाहते थे। धोनी यह जानते थे कि इस छोटे स्कोर के सामने एक गलती भी भारी पड़ सकती है।

बिना रिस्ट स्पिनर के खेल रहे धोनी

दिलचस्प बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र कप्तान हैं जो इस बार आईपीएल में बिना रिस्ट स्पिनर के खेल रहे हैं। सीएसके के मुख्य तीन स्पिन गेंदबाद मोईन अली, रवींद्र जडेजा और महीश तीक्षणा हैं। धोनी यह समझ गए थे कि यह पिच फिंगर स्पिनर के लिए मददगार है।

तीक्षणा से क्यों नहीं कराया 4 ओवर?

यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा और मोईन अली से उनके कोटे के पूरे 4-4 ओवर कराएं। वहीं महीश तीक्षणा जोकि कभी-कभी रिस्ट स्पिन या यूं कहें कि सीधी फिंगर से गेंद करतें हैं उनसे सिर्फ 2 ओवर कराए।

क्यों हैं सबसे अलग धोनी
धोनी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के फैसले अपनी क्रिकेट की समझ की वजह से ले चुके हैं। क्रिकेट की उनकी यही समझ उन्हें क्रिकेट के इतिहास का सबसे कूल और समझदार कप्तान माना जाता है।

हरभजन ने साझा की थी धोनी की यह बात
हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था कि एक एक मैच में मैं खेल रहा था और धोनी ने मुझे एक भी ओवर नहीं दिया। उन्होंने धोनी से पूछा आपने ओवर क्यों नहीं दिया तो धोनी ने कहा कि आपकी जरूरत नहीं महसूस हुई।

हर गतिविधि पर पैनी नजर
धोनी की बात करें तो वह क्रिकेट की प्रक्रिया को बेहतर तरह से समझते हैं, यही वजह है जो धोनी को बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है। वह मैच के दौरान हो रहे हर बदलाव पर पैनी नजर रखते हैं, फिर वह पिच हो या खिलाड़ी। उसी लिहाज से वह अपनी रणनीति में बदलाव करते हैं।

खिलाड़ियों को समझाने का खास अंदाज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में जब कुलदीप यादव फील्डिंग को बदल रहे थे तो धोनी ने उनसे कहा था कि यही तुम्हारी फील्ड है, अगर नहीं चाहिए तो किसी और को दूं? यही नहीं धोनी ने कुलदीप यादव से गेंदबाजी के दौरान कहा था कि सारी वैरिएशन करते हो, लेकिन कौन सी वैरिएशन कब डालनी है यह पता होना जरूरी है।

खिलाड़ियों की क्षमता को समझते हैं
निसंदेह धोनी खिलाड़ियों को बेहतर तरह से हैंडल करना जानते हैं। वह जानते हैं कि किस खिलाड़ी में क्या क्षमता है और वह मैदान में क्या बेहतर कर सकता है। धोनी चीजों को बहुत सिंपल रखते हैं, वह बहुत एक्सपेरिमेंट नहीं करते हैं। लेकिन अपनी इस पूरी प्रोसेस को करीब से देखते हैं और उसमे क्या बदलाव कब करने की जरूरत है वह बेहतर जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+