दिग्वेश राठी की मस्ती का उड़ा फ्यूज, अब नहीं दिखेगा 'नोटबुक सेलिब्रेशन'! IPL ने एक मैच के लिए किया सस्पेंड

IPL 2025 में विकेट लेने के बाद अपने 'नोटबुक सेलिब्रेशन' से चर्चा में आए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिनर दिग्वेश राठी पर अब गाज गिर गई है। लगातार नियम तोड़ने की वजह से IPL गवर्निंग काउंसिल ने उन पर एक मैच का बैन लगा दिया है।

सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुए मुकाबले में अभिषेक शर्मा से बहस के बाद यह मामला और तूल पकड़ गया, जिसके बाद राठी पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगा है।

Digvesh Rathi

तीसरी बार नियम तोड़ा, अब IPL ने दिखाई सख्ती
IPL गवर्निंग काउंसिल ने बताया कि दिग्वेश राठी ने इस सीजन तीसरी बार IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 (Level 1 offence) का उल्लंघन किया। पहले दो मामलों में उन्हें चेतावनी और जुर्माना मिला था, लेकिन तीसरी बार ये मामला सस्पेंशन तक पहुंच गया।

पहले भी मिल चुके हैं डिमेरिट पॉइंट्स
राठी को इससे पहले 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ और 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए थे। इस मैच के बाद उनके कुल डिमेरिट पॉइंट्स 5 हो गए, जिससे ऑटोमैटिक सस्पेंशन लागू हो गया।

गुजरात के खिलाफ अगला मैच मिस करेंगे राठी
अब राठी को 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रहना पड़ेगा। IPL ने स्पष्ट किया कि ये सस्पेंशन डिमेरिट पॉइंट्स की सीमा पार होने के कारण है।

अभिषेक शर्मा भी नहीं बचे, उन पर भी लगा जुर्माना
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी IPL ने दोषी पाया। मैदान पर दिग्वेश से भिड़ने के चलते 25% मैच फीस का जुर्माना और 1 डिमेरिट पॉइंट अभिषेक के खाते में जोड़ा गया। हालांकि यह उनका पहला अपराध था।

मैच में हुआ था विवाद, फिर मैदान से बाहर भी गर्मागर्मी
LSG और SRH के बीच खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 8वें ओवर के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमागरम बहस हो गई। अंपायरों और खिलाड़ियों को बीच में आकर मामला शांत कराना पड़ा।

अब क्या अगला कदम होगा?
IPL ने यह साफ कर दिया है कि बार-बार कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने वालों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या राठी इस घटना से सबक लेंगे या फिर आगे भी उनका 'नोटबुक सेलिब्रेशन' देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+