LSG vs SRH Match Prediction: लखनऊ और हैदराबाद IPL मैच की बेस्ट टीम, जानिए किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
आईपीएल 2023 का 10वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मैच शुक्रवार यानी आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

IPL 2023, LSG vs SRH Match Prediction: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें मैच में 7 अप्रैल यानी आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी। दोनों टीमें अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहा चुकी हैं। ऐसे में इतना तय है कि इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लखनऊ और हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। एलएसजी दो में से एक मैच जीत चुकी है, वहीं हैदराबाद को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। दोनों ही टीमें जीत की उम्मीद के साथ आज मैदान पर नजर आएंगी।
काइल मेयर्स की बल्लेबाजी पर लखनऊ की नजरें
क्विंटन डिकॉक की गैर मौजूदगी में कप्तान केएल राहुल और टीम लखनऊ को काइल मेयर्स से काफी उम्मीदें रहेंगी। काइल ने दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई के खिलाफ आक्रामक पारियां खेलीं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इसके बाद काइल रुके नहीं और अगले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंद में 53 रन की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली थी।
सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत बदल सकता है ये खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की शुरुआत बेशक हार के साथ की, लेकिन आज का मुकाबला कुछ अलग हो सकता है, क्योंकि एडेन मार्करम की वापसी हो चुकी है, जोकि टीम को जीत दिलाने की उम्मीद के साथ आज मैदान में नजर आ सकते हैं। हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने खुद उनके आगमन की पुष्टि की है। फ्रेंचाइजी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें कप्तान मार्करम टीम के ट्रेनिंग सेसशन में खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कैपटन मार्करम रिपोर्टिंग टू ड्यूटी।' अगर आप आज के मुकाबले के लिए कप्तान और उपकप्तान चुनना चाहते हैं तो यहां आपको मदद मिल सकती है।
आईपीएल मैच के लिए कप्तान और उप-कप्तान किसे चुनें?
कप्तान- एडेन मार्करम
उपकप्तान - काइल मेयर्स
विकेटकीपर - क्विंटन डिकॉक
बल्लेबाज- राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन, केएल राहुल
ऑलराउंडर- वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा
गेंदबाज- रवि बिश्नोई, मार्क वुड, मार्को जानसेन
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल , क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, जयदेव उनादकट/यश ठाकुर, आवेश खान।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, मार्को येन्सन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन












Click it and Unblock the Notifications