LSG vs: PBKS: आज के मैच में कैसी होगी लखनऊ और पंजाब की प्लेइंग इलेवन, जानिए किसे मिलेगा मौका?
आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम को 7:30 बजे से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। लखनऊ ने चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब ने 4 मैचों में दो मैच जीते हैं।

IPL 2023, PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 में आज शनिवार, 15 अप्रैल के दिन डबल हेडर मुकाबले हैं। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है, जबकि दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होना है। आइए जानते हैं एलएसजी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में आज किन-किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।
आईपीएल 2023 के अपने पांचवें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। लखनऊ ने चार मैचों में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एलएसजी अंक तालिका में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब ने 4 मैचों में दो मुकाबले जीते हैं, अंक तालिका में टीम चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है। पंजाब किंग्स आज के मैच में हार की हैट्रिक से बचने के लिए एक नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आ सकती है।
पंजाब की बढ़ती मुश्किलों की सबसे बड़ी वजह यही है कि कप्तान धवन के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहा है। कम स्कोर के कारण ही पिछले दो मैच में टीम को बुरी का सामना करना पड़ा है। हालांकि, गेंजबाजी में जरूर टीम को उम्मीद मिली है। तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और सैम करन का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है, जबकि स्पिनरों में हरप्रीत बरार और राहुल चाहर भी रन बचाने की हर संभव कोशिश करते नजर आए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, आयूष बदोनी, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम यानी इकाना स्टेडियम पर कई मुकाबलों में हाई स्कोर देखा गया है। यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। लखनऊ का एकाना स्टेडियम एक अच्छा स्कोरिंग मैदान है। स्टेडियम में आईपीएल 2023 के पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ऐसे में यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने का चांज ज्यादा हैं।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की गति लगभग 6-9 किमी/घंटा होगी। आज लखनऊ का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 28-39 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications