LSG vs MI: लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें टीमों की प्लेइंग-11
IPL, MI vs LSG Match: लखनऊ बनाम मुंबई के मैच में जो भी टीम हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि विजेता टीम को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा।

IPL 2023: Eliminator, LSG vs MI Match: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रुणाल पांड्या की टीम का सामना रोहित शर्मा की मुंबई से होगा। दोनों टीमों ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है, ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
आज लखनऊ और मुंबई में किसी एक का सफर होगा खत्म
लखनऊ बनाम मुंबई के मैच में जो भी टीम हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि विजेता टीम को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा। मुंबई पिछले सीजन में अंतिम स्थान पर रही थी। इस सीजन में टीम ने वापसी करते हुए दसवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।
मुंबई के खिलाफ लखनऊ गेंदबाजी विभाग में कर सकती है बदलाव
बल्लेबाजों से भरी मुंबई के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना गेंदबाजी पर अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि नवीन उल हक ने पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं। एलएसजी उनकी जगह अवेश खान को वापस ला सकती है। करण शर्मा की जगह काइल मेयर्स भी वापसी कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय आए। एलिमिनेटर के लिए फ्रेंचाइजी उसी टीम के साथ बनी रह सकती है।
लखनऊ बनाम मुंबई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
लखनऊ ने पिछले मुकाबले में मुंबई को अपने घर में पांच रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन बार आमना-सामना हो चुका है। लखनऊ सुपरजायंट्स तीनों मौकों पर जीतने में कामयाब रही है। हालांकि, आज की पिच दोनों ही टीमों के लिए एक अलग मैदान है, ऐसे में यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्ताम), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान, नवीन-उल-हक।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
क्रुणाल पांड्या (कप्तान) काइल मेयर्स, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, दीपक हुड्डा, मनन वोहरा, मार्क वुड, आवेश खान, रोमारियो शेफर्ड, अर्पित गुलेरिया, सूर्यवंश शेडगे, स्वप्निल सिंह, करुण नायर, डेनियल सैम्स, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, करण शर्मा, अमित मिश्रा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, प्रेरक मांकड़।
Recommended Video
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, संदीप वारियर, राघव गोयल, अरशद खान, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, डुआन जानसेन, ऋतिक शौकीन, विष्णु विनोद, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोहित शर्मा, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव , टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जेसन बेहरेनडॉर्फ।












Click it and Unblock the Notifications