MI vs LSG: लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2023: आईपीएल का 63वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

LSG vs MI, IPL 2023: आईपीएल का 63वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम साढ़े सात बजे से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। दोनों टीमें अब तक 12-12 मैच खेल चुकी हैं। एमआई 7 जीत और 14 प्वाइंटस के साथ तीसरे स्थान पर है, लखनऊ 6 जीत और 13 प्वाइंटस लेकर चौथे नंबर पर है। फिलहाल, लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
एलएसजी ने अपने पिछले मैच 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के बाद सात विकेट शेष रहते हुए एसआरएच को हरा दिया था। इस दौरान प्रेरक मांकड़ ने अपना पहला अर्धशतक जमाया, जबकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने भी अहम योगदान दिया।
वहीं मुंबई ने अपने पिछले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात को 27 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई के सुर्यकुमार यादव के नाबाद शतक की बदौलत 218 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट पर 191 रन ही बना सकी।
अगर रोहित शर्मा की एमआई अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने में कामयाब होती है, तो प्वाइंट्स टेबल पर टॉप-2 पर पहुंच जाएगी। ऐसा ही लखनऊ के साथ भी है, एलएसजी भी मैच जीतते ही दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, और क्वालीफायर 1 में अपनी जगह बुक कर सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज का मैच किसे प्लेऑफ में एंट्री दिलाएगा।
अर्जुन को बॉलिंग आर्म पर कुत्ते ने काटा
मुंबई बनाम लखनऊ मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी एक बुरी खबर जरूर टीम की चिंता बढ़ा सकती है। आईपीएल 2023 में डेब्यू करने वाले अर्जुन को कुत्ते ने काट लिया है। कुत्ते ने उन्हें बॉलिंग आर्म पर काटा है। अर्जुन ने खुद ये जानकारी दी है। ऐसा में अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी है।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, क्रिस जॉर्डन।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, प्रेरक मांकड़, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, स्वप्रिल सिंह, आवेश खान, नवीन-उल-हक।
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, देवल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, क्रिस जॉर्डन, रमनदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, मनन वोहरा, काइल मेयर्स, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, करण शर्मा, आवेश खान, मार्क वुड, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युधवीर चरक, करुण नायर, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications