IPL में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, MI बनाम LSG मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी
IPL 2023 Latest Update: आईपीएल के 63वें मैच में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने सामने होंगे। वर्तमान में, एलएसजी अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है

LSG vs MI, IPL 2023: आईपीएल के 63वें मैच में एलएसजी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। एलएसजी इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, जोकि अपने 12 मैचों में से छह में जीत दर्ज कर चुकी है। एलएसजी ने हाल ही में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के बाद सात विकेट शेष रहते हुए एसआरएच को हरा दिया था। इस दौरान प्रेरक मांकड़ ने अपना पहला अर्धशतक जमाया, जबकि मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने भी अहम योगदान दिया। आइए जानते हैं एमआई बनाम एलएसजी मैच में कौन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेगा।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला इन दिनों गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहा है। मिस्टर 360 ने अब तक के 12 मैचों में 43.54 के औसत और 190.83 के स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए हैं। और हां सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े मैदान पर 11 मई जो कहर मचाया वो तो याद ही होगा आपको?
इस मैच में उन्होंने जीटी के खिलाफ 49 गेंद पर 103 रनों के साथ आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। ऐसे में आज एलएसजी बनाम एमआई मैच में एक बार फिर सूर्यकुमार के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है।
क्विंटन डी कॉक
एलएसजी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अब तक शानदार प्रदर्शन के साथ सकारात्मक छाप छोड़ी है। डी कॉक ने केवल दो मैचों में 165 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 99 रन बनाए हैं। तेजी से स्कोर करने और टीम के कुल स्कोर में इजाफा करने की उनकी क्षमता उन्हें एमआई बनाम एलएसजी मैच में आपकी टीम के लिए एक शानदार विकल्प बना सकती है।
ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल के मैचों में शानदार फॉर्म में रहे हैं। आईपीएल 2023 सीजन में वह अब एमआई के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। किशन के नाम 12 पारियों में 366 रन का सम्मानजनक योगदान है। उन्होंने 30.5 के औसत और 143.52 के अद्भुत स्ट्राइक रेट के साथ टीम के कुल स्कोर में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके पिछले परिणामों को देखते हुए ये तय है कि बल्लेबाज आज भी कमाल कर सकता है।
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, देवल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, क्रिस जॉर्डन, रमनदीप सिंह।
एलएसजी फुल स्क्वाड
क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, मनन वोहरा, काइल मेयर्स, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, करण शर्मा, आवेश खान, मार्क वुड, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युधवीर चरक, करुण नायर, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications