पहली नजर में ही फिजियो पर दिल हार बैठा था ये धांसू क्रिकेटर, बीवी की खूबसूरती ऐसी की चांद भी शरमा जाए...
Yusuf Pathan Love Story: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की। पार्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान को बहरमपुर सीट से टिकट दिया है।

यूसूफ का राजनीति में इस तरह से एंट्री करना, हर किसी को हैरान कर गया क्योंकि भले ही युसूफ क्रिकेट के मैदान पर अच्छे-अच्छों की बैंड बजाते रहे हैं लेकिन आम तौर पर वो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं इसलिए जब उनको टिकट मिला तो लोग थोड़ा सोच में भी पड़ गए।
दरअसल युसूफ पठान के छोटे भाई इरफान पठान तो क्रिके्ट कमेंट्री की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं लेकिन युसूफ पठान जरा कैमरे में कम ही कैद होते हैं। मालूम हो कि वैसे तो क्रिकेटर युसूफ पठान का खेल आक्रामक और मिजाज थोड़ा शरमाने वाला है लेकिन आपमें से कम लोगों को पता होगा कि इन्होंने भी प्रेम विवाह किया है।
इनकी पत्नी का नाम आफरीन हैं, जो कि अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर हिजाब से साथ ही नजर आती हैं। कुछ वक्त पहले उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वो बिना हिजाब के थीं और जब लोगों ने उन्हें देखा तो देखते ही रह गए क्योंकि वो सच में किसी चांद के टुकड़े से कम नहीं हैं।
आफरीन बला की खूबसूरत हैं...
दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी, दरअसल विश्वकप खेलने के बाद युसूफ पठान जब अपने घर बड़ौदा लौटे थे तो उन्हें एक फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत थी। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात आफरीन से हुई थी। आफरीन फिजियोथेरेपिस्ट हैं, आफरीन बला की खूबसूरत हैं, युसूफ उन्हें देखते ही दिल हार गए। वो गए तो उनके पास अपने फिजियो के लिए थे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि वो उसके सामने अपना दिल हार बैठेंगे।
आफरीन मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं
आपको बता दें कि आफरीन मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं लेकिन उस वक्त बड़ौदा में रह रही थीं, दोनों की मुलाकात का सिलिसला शुरू हुआ और एक दिन युसूफ पठान ने उनसे अपने दिल की बात कह दी। आफरीन भी उन्हें पसंद करने लगी थीं और फिर दोनों ने अपने घरों में इस रिश्ते के बारे में बता दिया और फिर दोनों ने साल 2013 में निकाह पढ़कर एक-दूसरे को कबूल कर लिया। दोनों की शादी तो सिंपल तरीके से हुई थी लेकिन दोनों ने शादी की रिसेप्शन शानदार ढंग से दिया था जिसमें देश के कई मशहूर क्रिकेटर शामिल हुए थे।
यूसुफ की पत्नी आफरीन सोशल मीडिया पर भी नहीं है और युसूफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी जितनी भी फोटो हैं उसमें भी वो बुर्के में हैं, इसकी वजह से लोग अक्सर युसूफ पठान को ट्रोल भी करते हैं। इस पावर कपल को एक बेटा है।
युसूफ पठान ने कई यादगार पारियां खेली हैं...
क्रिकेट के पिच पर तो युसूफ पठान ने कई यादगार पारियां खेली हैं अब सियासी पिच पर वो कैसे बैटिंग करेंगे, ये आने वाला वक्त बताएगा, फिलहाल इस वक्त युसूफ पठान जबरदस्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और उनके फैंस उन्हें नई जर्नी की बधाई देते नहीं थक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications