Yusuf Pathan ही नहीं ये 11 क्रिकेटर्स भी सियासी मैदान पर आजमा चुके हैं किस्मत, लिस्ट में शामिल कई धुरंधर
Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव में पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अपना परचम लहरा दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से पश्चिम बंगाल की बहरमपुर सीट से लड़ते हुए यूसुफ पठान को जीत मिली है। बरहमपुर सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दबदबा पिछले 25 सालों से था। जिसे अब यूसुफ पठान ने ध्वस्त कर दिया है।
ये क्रिकेटर्स भी बन चुके सांसद
यूसुफ पठान का मुकाबला बरहमपुर सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से था। लेकिन यूसुफ पठान ने जीत हासिल करते हुए बहरमपुर से सांसद बन गए हैं। यूसुफ पठान पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जो सांसद बने हैं। इससे पहले गौतम गंभीर, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कीर्ति आजाद और चेतन शर्मा जैसे क्रिकेटर भी सांसद की पारी खेल चुके हैं।

गौतम गंभीर: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी कुछ सालों तक राजनीति की पिच पर लड़ाई लड़ी है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में पूर्व दिल्ली सीट से गौतम गंभीर ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने राजनीति को छोड़ने का फैसला कर लिया।
मोहम्मद अजहरूद्दीन: भारतीय पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें वहां जीत मिली थी। लेकिन अगली बार साल 2014 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
चेतन शर्मा: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने भी साल 2009 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की तरफ से फरीदाबाद सीट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
विनोद कांबली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने भी साल 2009 के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोक भारतीय पार्टी की ओर से विकरोली सीट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह वहां से जीत हासिल करने में चूक गए। इसके बाद उन्होंने दोबारा राजनीति में कदम नहीं रखा।
कीर्ति आजाद: पूर्व भारतीय खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने भी क्रिकेट के बाद राजनीतिक गलियारों में अपनी पहचान बनाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद भारतीय जनता पार्टी से दरभंगा की सीट पर सांसद बने। लेकिन 2019 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
एस श्रीसंत: साल 2016 में एस श्रीसंत ने केरल विधानसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम की सीट से चुनाव लड़ा था। बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ते हुए वह जीत दर्ज करने में नाकाम रहे थे। वहीं पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शिबपुर सीट पर जीत हासिल की थी।
हरभजन सिंह: भारतीय टीम में लंबे समय तक खेलने वाले पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। मौजूदा समय में वह राज्यसभा सांसद हैं।
मोहम्मद कैफ: हरभजन सिंह की तरह पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।
नवजोत सिंह सिद्धू: साल 2004 में बीजेपी की तरफ से पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव लड़ा। लेकिन कुछ मतभेदों के कारण साल 2016 बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications